विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों नदिया उफान पर है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को खतरे के निशान से दो सेंटीमीटर नीचे बह रही हैं। लगातार जलस्तर में बढ़ोत्तरी के चलते अंचल प्रशासन ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। प्रखंड के शेरपुर दियारा, विशनपुर, निलखेत, चमथा, मऊ, बाजिदपुर समेत अन्‍य गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इन इलाकों में लोगों के खेतों में पानी घुस गया है। इसी प्रकार गंगापार इलाके के कई गांवों तक जाने वाले मार्ग पानी में डूब गए हैं। ऐसे में बिजली विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। बाढ़ की स्थिति देखते हुए अंचल प्रशासन ने राहत शिविर और घाटों पर चौकिया सक्रिय कर दिया है। पिछले तीन दिनों से गंगा में जलस्तर तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। शनिवार की सुबह से गंगा नदी खतरे के निशान से दो सेंटीमीटर नीचे बह रही हैं। गंगा- 82.27mm तक पहुंच गई है। नदी खतरे के निशान से 2 सेंटीमीटर नीचे बह रहीं है। जलस्तर बढ़ने से गांवों के लगभग दो दर्जन गांव बाढ़ के चपेट में आ गए हैं। अंचल प्रशासन की ओर से तटीय क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैैं। बोट और मोटर बोट भी लगा दी गई हैैं।

भूमि विवाद के निपटारे को लेकर विद्यापतिनगर थाना में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे। उक्त जनता दरबार में कुल सात मामले अधिकारियों के समक्ष आए। जिसमें मौके पर ही चार मामलों का निष्पादन किया गया। तीन मामले में की सुनवाई की अगली तिथि शनिवार को दी गई है। विभागीय निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में जनता दरबार लगा भूमि संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए शिविर आयोजित किया गया था। थाना में आरओ वागीशा प्रियदर्शी व थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार की मौजूदगी में लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं के लेकर पहुंचे। जनता दरबार में शामिल होने के लिए पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। मौके पर सीआई गोपाल गिरधारी व अन्य लोग मौजूद थे।

विद्यापतिनगर प्रखंड के हरपुर बोचहा गांव स्थित कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर चला आ रहा विवाद को सुलझाने के लिए शनिवार को सीओ अजय कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर कब्रिस्तान स्थल की पैमाईश करायी। अभिकर्ता को पैमाईश किये गये स्थल पर घेराबंदी कार्य को कराने का निर्देश दिया। सीओ अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रास्ते को लेकर कब्रिस्तान घेराबंदी विवाद सुलझा दिया गया है। जमीन की पैमाईश कर चिन्हित कर दी गयी है। संवेदकों को कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है। आगे कार्य अवरुद्ध करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं मऊ गांव में सीओ ने पहुंचकर भी कब्रिस्तान घेराबंदी विवाद को आपसी सहमति से सुलझाया गया। मौके पर अंचल अमीन चांद, अभिकर्ता सुनील कुंवर, जदयू नेता प्रो संजीव कुमार सिंह कनीय अभियंता आदि मौजूद थे। उक्त बातें सीओ अजय कुमार ने बताई

विद्यापतिनगर दिव्यांगजनों के लिए (यूडीआईडी) कार्ड बनाने का राह सुगम हो गई है। विशेष शिविर आयोजित करके दिव्यांगजनों से आवेदन और जरूरी दस्तावेज प्राप्त किया जा रहा है। विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत भवन परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान दिव्यांगजनों से दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या वोटर कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज लिए गये और यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मदन कुमार समेत अन्य चिकित्सक और पदाधिकारी मौजूद रहे। निर्धारित समय अवधि के दौरान करीब 200 से अधिक दिव्यांगजनों का दस्तावेज लिया गया। बताया गया कि जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के मद्देनजर सभी प्रमाणीकृत दिव्यांगजनों को अगस्त 2022 तक शत्-प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड देने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर प्रमाणीकृत दिव्यांगजनों को अगस्त 2022 तक शत्-प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड देने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर प्रमाणीकृत दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए वांछित दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। (अधिक जानकारी के लिए ऑडियो क्लिप को पूरा सुने)

गंगा का जलस्तर बढ़ने से दियारा क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। हजारों एकड़ में लगे मक्के, मिर्ची और बाजरे के खेत में पानी घुस गया है ऐसे में अब मवेशियों को चारा की किल्लत होगी। मक्का अब तक पक नहीं पाया था, अब इससे उसके बर्बाद होने की आशंका है। किसान कच्चा फसल ही काटने लगे हैं। लोग अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने लगे है। शेरपुर दियारा के किसान ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि 'हम किसान बरसात में भदई, मकई और मवेशियों के लिए बाजरा बोते हैं। मकई में दाना अब पकने के कगार पर था कि गंगा नदी का पानी घुस गया। स्थिति यह कि पानी में घुसकर मकई को काट रहे हैं। अगर लगातार खेत में पानी जमा रह गया तो फसल पानी में गिर कर सड़ जाएगी। सबसे अधिक चिंता मवेशी की होने लगी है। अब चारा की समस्या उत्पन्न जाएगी। नाव की व्यवस्था नहीं रहने से पानी में तैरकर फसल को काटते हैं और तैरकर किनारे लगाकर उंचे स्थान पर लाते हैं। खिलाने और मकई काटने का समय हुआ तो पानी घुस गया।

विद्यापतिनगर प्रखंड में नल जल योजना का सम्पूर्ण लाभ नही पहुच पाया हैं। जिस कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नही मिल रहा हैं। प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत के वार्ड 7 में हर घर नल का शुद्ध जल उपलब्ध नही हो पाया हैं। अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने सात निश्चय योजना पर पानी फेर दिया है। नल जल योजना सिर्फ कागजों में चल रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ग्रामीणों को नही मिल रहा है। इस कारण ग्रामीण पंचायत के प्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी व्याप्त है। पंचायत के वार्डों में लगाए गए नल जल खराब हो रहे हैं। कहीं अब तक बनी ही नहीं हैं। उसमें भी कुछ बनी योजना आधी अधूरी छोड़कर ठिकेदार गायब है। इससे जाहिर होता है कि सात निश्चय योजना की महत्वपूर्ण और जनउपयोगी हर घर नल का जल देने की योजना विभाग की लापरवाही व प्रतिनिधियों से लेकर ठेकेदारों की मनमानी से लोगों को पानी देने में विफल है। ग्रामीणों ने बताया कि इस योजना के तहत सभी को पानी मिलने की योजना पर स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के स्वार्थ का काला बादल छा गया है। इतना ही नही गढ़सिसई के वार्ड संख्या 7 में सिर्फ आधे आबादी को ही पानी मिल रहा हैं।

विद्यापतिनगर। उपडाकघर परिसर में पोस्टमास्टर आनंत कुमार के नेतृत्व में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामीण डाकसेवक को विदाई दी गई। डाकसेवक सह प्रांतीय अध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई देते हुए अतिथियों ने उन्हें मिथिला पाग, माला,छड़ी, शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वनाथ प्रसाद ने की और संचालन इंद्रदेव राय ने किया। डाक अधीक्षक राजीव कुमार ने कहा कि अर्जुन कुमार शर्मा डाक विभाग में 42 वर्षों से ज्यादा समय से सेवा की। शेरपुर ढेपुरा गांव में सेवा अवधि में इनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनता की सेवा भाव काफी प्रशंसा प्रशंसनीय रहा। कार्यक्रम में उपस्थित डाकनिरीक्षक अजीत कुमार ने मृदुल स्वभ प्रशंसा की। रविन्द्र कुमार डाक अधिदर्शक, रामकुमार चौधरी इत्यादि ने श्री शर्मा की व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। मौके पर दीपक कुमार, मंटू पासवान, संतोष कुमार सिंह, राजेश कुमार गिरि, राखी कुमारी, सरोज कुमार सिंह, शम्भू प्रसाद सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

विद्यापति नगर प्रखंड अंतर्गत कांचा पंचायत में पैसे को लेकर बाप-बेटे की बीच चल रही लड़ाई में बहु के द्वारा लकड़ी के मुंगरी से प्रहार करने बाप की मौत हो गई। घटना बुधवार के रात की है। मृतक की पहचान घटहो ओपी क्षेत्र के कांचा पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी मो. इनायत के पुत्र मो. कलम (55) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक मो. कलम और बड़े पुत्र मो. कादिर के बीच प्रदेश जाने के लिए पैसे मांगने पर दोनों के बीच विवाद हुआ जो मारपीट में बदल गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विद्यापतिनगर में आने वाले मरीजों व डॉक्टरों को भवन के अभाव में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ तीन कमरे में चल रहे अस्पताल से सभी परेशान हैं। अस्पताल परिसर में एंबुलेंस व गंभीर अवस्था के मरीजों की गाड़ी भी नहीं घुस पा रही है। विद्यापतिनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के निर्माण को लेकर पुराने भवन को ध्वस्त कर दिया गया है। चिकित्सा अधिकारियों के दो कमरों में ही अस्पताल का सारा कामकाज किया जा रहा है। इससे कोरोना जांच, आकस्मिक सेवा, टीकाकरण, जच्चा बच्चा केंद्र, इमरजेंसी केस, पैथोलॉजी आदि के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित अन्य चिकित्सीय सेवाएं प्रभावित हो रही है। ओपीडी में प्रतिदिन यहां 150 मरीजों की भीड़ होती है। भवन की कमी से मरीजों के साथ-साथ डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी परेशानी हो रही है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन कुमार का कहना है कि नया भवन निर्माण कार्य प्रगति पर हैं जिसकी वजह से काफी परेशानी हो रही हैं। खासकर महिलाओं को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।

विद्यापतिनगर प्रखंड के पीएचसी अस्पताल में गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 मदन कुमार की अध्यक्षता में परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाने को लेकर सभी एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। प्रभारी‎ चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया की ‎अगले सप्ताह से परिवार नियोजन पखवाड़ा चलेगा। इसके अंतर्गत बंध्याकरण‎ ऑपरेशन, पुरुष नसबंदी,‎ महिलाओं के लिए कॉपर टी,‎ अंतरा सुई, साप्ताहिक गर्भनिरोधक‎ गोली छाया इत्यादि परिवार‎ नियोजन के संसाधनों के बारे में‎ बताया गया। आशा अपने वार्ड में‎ घूम-घूम कर महिलाओं को इन‎ संसाधनों को अपनाने के लिए‎ ‎जागरूक करेगी। साथ ही इच्छुक‎ महिलाओं को बंध्याकरण‎ ऑपरेशन के लिए पीएचसी अस्पताल विद्यापतिनगर पहुंचाएंगी। प्रभारी‎ ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को माइक्रो‎ प्लान के तहत कार्य करने का‎ ‎निर्देश दिया है। मौके पर बीसीएम‎ वीना कुमारी प्रखंड मूल्यांकन‎ अनुस्रवण सहायक व‎ अन्य मौजूद थे।