विद्यापतिनगर प्रखंड में नल जल योजना का सम्पूर्ण लाभ नही पहुच पाया हैं। जिस कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नही मिल रहा हैं। प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत के वार्ड 7 में हर घर नल का शुद्ध जल उपलब्ध नही हो पाया हैं। अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने सात निश्चय योजना पर पानी फेर दिया है। नल जल योजना सिर्फ कागजों में चल रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ग्रामीणों को नही मिल रहा है। इस कारण ग्रामीण पंचायत के प्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी व्याप्त है। पंचायत के वार्डों में लगाए गए नल जल खराब हो रहे हैं। कहीं अब तक बनी ही नहीं हैं। उसमें भी कुछ बनी योजना आधी अधूरी छोड़कर ठिकेदार गायब है। इससे जाहिर होता है कि सात निश्चय योजना की महत्वपूर्ण और जनउपयोगी हर घर नल का जल देने की योजना विभाग की लापरवाही व प्रतिनिधियों से लेकर ठेकेदारों की मनमानी से लोगों को पानी देने में विफल है। ग्रामीणों ने बताया कि इस योजना के तहत सभी को पानी मिलने की योजना पर स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के स्वार्थ का काला बादल छा गया है। इतना ही नही गढ़सिसई के वार्ड संख्या 7 में सिर्फ आधे आबादी को ही पानी मिल रहा हैं।