विद्यापति नगर प्रखंड अंतर्गत कांचा पंचायत में पैसे को लेकर बाप-बेटे की बीच चल रही लड़ाई में बहु के द्वारा लकड़ी के मुंगरी से प्रहार करने बाप की मौत हो गई। घटना बुधवार के रात की है। मृतक की पहचान घटहो ओपी क्षेत्र के कांचा पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी मो. इनायत के पुत्र मो. कलम (55) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक मो. कलम और बड़े पुत्र मो. कादिर के बीच प्रदेश जाने के लिए पैसे मांगने पर दोनों के बीच विवाद हुआ जो मारपीट में बदल गया।
