सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

भारत का आम समाज अक्सर सरकारी सेवाओं की शिकायत करता रहता है, सरकारी सेवाओं की इन आलोचनाओं के पक्ष में आम लोगों सहित तमाम बड़े बड़े अर्थशास्त्रियों तक का मानना है कि खुले बाजार से किसी भी क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों में कंपटीशन बढ़ेगा जो आम लोगों को बेहतर सुविधाएं देगा। इस एक तर्क के सहारे सरकार ने सभी सेवाओं को बाजार के हवाले पर छोड़ दिया, इसमें जिन सेवाओं पर इसका सबसे ज्यादा असर हुआ वे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर पड़ा है। इसका खामियाजा गरीब, मजदूर और आम लोगों को भुगतना पड़ता है।

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में।

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर ने बताया की विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा पंचायत अंतर्गत खनुआं गांव में गत दिनों दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। इस बाबत दोनों पक्षों की ओर से स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गत 22 मार्च को हरपुर बोचहा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 (खनुआं) में दो पक्षों के बीच रंगदारी मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद हुए हिंसक झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इस संबंध में एक पक्ष के रामबली पासवान ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि गत 22 मार्च को पड़ोस के ही विजय पासवान एवं विजेन्द्र पासवान आपने पुत्रों के साथ घर पर आ धमके और मुझ से दो लाख रुपए रंगदारी की मांग करने लगे, रंगदारी नहीं देने पर आरोपित द्वारा मेरी पोती का अपहरण करने का प्रयास किया गया। जब मेरे परिवार के सदस्यों ने रोकने का प्रयास किया, तब आरोपित द्वारा गोपाल पासवान, अभिषेक कुमार एवं प्रशांत पासवान पर लोहे के रड से हमला कर दिया गया, जिससे पीठ तथा हाथ पर गंभीर चोट आई है। चोटिल अवस्था में सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोबरसीट्ठा गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट में एक महिला सहित दो घायल हो गई।घायल को परिजन इलाज के लिए सीएससी कल्याणपुर ले गए। जहां उसकी पहचान गोबरसीट्ठा निवासी संजय राय की 40 वर्षीय पत्नी इंदु देवी , 14 वर्षीय शुशीला कुमारी के रूप में हुई है। डॉक्टरों का बताना है कि दोनो का इलाज सीएससी कल्याणपुर में किया गया।

विद्यापतिनगर प्रखंड के वाजिदपुर पंचायत में एलएस कंचन कुमारी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 74 से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से आंगनबाड़ी सेविका सहायिका शामिल हुई। इसमें लोकतंत्र का सम्मान करेंगे निर्भय होकर मतदान करेंगे आदि नारे लगाए यह रैली राजा चौक से निकलकर पंचायत के विभिन्न केंद्र होते हुए पुनः केंद्र संख्या 74 पहुंची। जहां सभी कर्मियों ने मतदाता को जागरूक करने और पूर्व की तुलना में अधिक मतदान कराने का संकल्प लिया। एलएस कंचन कुमारी ने बताया कि लोगों को जागरूक होकर मतदान करना चाहिए। क्योंकि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व है। अधिक मतदान करके ही देश में मजबूत लोकतंत्र बनाया जा सकता है। बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से मतदाताओं को मतदान करना चाहिए ताकि बेहतर सरकार का निर्माण हो सके। जो समाज के सरोकार के प्रति उत्तरदायी हो।मौके पर सेविका रेखा कुमारी, मनीषा कुमारी, राधा कुमारी, पूनम कुमारी, रुना कुमारी, पुष्पा कुमारी सहित भारी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका मौजूद थीं।

कल्याणपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत के आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका की कुल संख्या 351 है। भारत सरकार के द्वारा मिलने वाली सुविधा आयुष्मान भारत स्वस्थ हेल्थ कार्ड को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय कल्याणपुर परिसर में बनवाने को लेकर सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को 20 मार्च तक बनवाना अनिवार्य हो गया है। वही इस संबंध में प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीरा कुमारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका अगर इसमें वंचित रह गए तो आगे चलकर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जिसको लेकर अभिलंब आयुष्मान कार्ड बनवा लेने की बात कही है।बताया गया है की अभी तक 140 आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका का ही आयुष्मान कार्ड बन सका है।