भूमि विवाद के निपटारे को लेकर विद्यापतिनगर थाना में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे। उक्त जनता दरबार में कुल सात मामले अधिकारियों के समक्ष आए। जिसमें मौके पर ही चार मामलों का निष्पादन किया गया। तीन मामले में की सुनवाई की अगली तिथि शनिवार को दी गई है। विभागीय निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में जनता दरबार लगा भूमि संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए शिविर आयोजित किया गया था। थाना में आरओ वागीशा प्रियदर्शी व थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार की मौजूदगी में लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं के लेकर पहुंचे। जनता दरबार में शामिल होने के लिए पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। मौके पर सीआई गोपाल गिरधारी व अन्य लोग मौजूद थे।