भूमि विभाग से संबंधित मामले के निपटारे को लेकर शनिवार को मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया उक्त आशय की जानकारी देते हुए असल कमी मनीष कुमार के द्वारा बताया गया कि आयोजित जनता दरबार एक मामलों की सुनवाई हुई जिसमें पक्ष विपक्ष की आपसी सहमति नहीं होने के कारण मामले का निपटारा नहीं किया जा सका। मौके पर थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद के साथ अन्य पुलिसकर्मी एवं अंचल कर्मी मौजूद थे।

विद्यापतिनगर। भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को विद्यापतिनगर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन हुआ। वहीं जनता दरबार में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे। इस दौरान जनता दरबार में कुल आठ जमीन विवाद के मामले आए, जिसमें आन द स्पाट छह मामले का निष्पादन किया गया। वहीं दो मामलों में सुनवाई की अगली तिथि दी गई। अंचल अधिकारी कुमार हर्ष एवं थानाध्यक्ष फिरोज आलम की मौजूदगी में लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई पंचायत के लोग अपनी-अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। दो मामलों में पर्याप्त साक्ष्य नहीं रहने के कारण मामले की सुनवाई अगले शनिवार को दी गई। पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। जमीनी विवाद को लेकर मौके पर कई फरियादी जनता दरबार में आए हुए थे। इस दौरान सीओ और थानाध्यक्ष बारी-बारी से लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और दस्तावेजों की जांच की। मौके पर सीआई कुमार गौरव सहित दर्जनों फरियादी मौजूद थे।

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना परिसर में शनिवार को सीओ शशि रंजन व इंस्पेक्टर अवधेश कुमार के नेतृत्व में भुमि विवाद जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें कुल छह मामले में सुनवाई की गई।इसमें तीन मामले को ऑन द स्पॉट निष्पादित किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर जमीन विवाद का निपटारा के लिए शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में एसआइ राजेश कुमार व राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में कई मामला सामने आया। कुल सात मामलों में आवेदन पड़े। जिसमें मौके पर ही तीन मामलों का निष्पादन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर। थाना में एएसआई रंजीत कुमार एवं राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार के उपस्थिति में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोराई पंचायत सरकार भवन पर बुधवार को जमीन संबंधी मामलों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में राजस्व कर्मचारी शशि कुमार के नेतृत्व में जमीन के मामले को निष्पादित किया गया।हल्का कर्मचारी ने बताया की विशेष शिविर में केवल जमाबंदी के अघतीकरण हेतु आवेदन स्वहस्ताक्षरित वंशावली,सभी फरीको द्वारा हस्ताक्षरीत बटवारा नामा व बिना खाता, खेसरा, लगान, रकवा वाले जमाबंदियो के परिमार्जन हेतु साक्ष्य के साथ प्रपात किया जायेगा।वही शिविर में इनका सत्यापन किया जायेगा।इसके बाद नियमानुसार आवेदनों को निष्पादित कर जमाबंदी अघतीकरण की जाएंगे।बताया गया है की शिविर प्रत्येक मंगलवार,बुधवार व गुरुवार को लगाकर जमीनी मामले के समस्या का हल किया जायेगा।

चकमेहसी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसका नेतृत्व राजस्व कर्मी चंदन लाल गुप्ता,मुकेश कुमार व अपर थाना अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने किया।भूमि विवाद जनता दरबार में कुल 3 मामले पर सुनवाई की गई।जिसमें एक मामले में अमानत बहाल की गई।जबकि 2 अन्य मामले में अगली तिथि मुकर्रर की गई।मौके पर एएसआई नौशाद अंसारी,संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

विद्यापतिनगर। भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को स्थानीय थाना में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे। इस दौरान जनता दरबार में कुल 12 जमीन विवाद के मामले आए, जिसमें आन द स्पाट 8 मामले का निष्पादन किया गया। वहीं, 4 मामलों में सुनवाई की अगली तिथि शनिवार को दी गई।

विद्यापतिनगर सरकारी छुट्टी के कारण शनिवार को लगाया जाने वाला जनता दरबार शुक्रवार को ही लगाया गया। अंचलाधिकारी कुमार हर्ष की उपस्थिति में जनता दरबार में कुल 3 मामले की सुनवाई की गई जिसमें दो मामले का निष्पादन किया गया।

विद्यापतिनगर। थाना परिसर में शनिवार को जमीन विवाद की सुनवाई को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 8 मामलों पर सुनवाई की गई। सीओ अजय कुमार ने बताया कि विद्यापतिनगर थाना में आयोजित जनता दरबार में 8 मामलों पर सुनवाई के लिए आवेदन मिला। जिसमें एक मामले में दोनों पक्षों की बात सुनने के बद मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जबकि सात मामले में संबंधित पक्षों को अगली सुनवाई में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया गया है। मौके पर एएसआई सुरेश पासवान, राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार, चंदन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।