विद्यापतिनगर प्रखंड के पीएचसी अस्पताल में गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 मदन कुमार की अध्यक्षता में परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाने को लेकर सभी एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया की अगले सप्ताह से परिवार नियोजन पखवाड़ा चलेगा। इसके अंतर्गत बंध्याकरण ऑपरेशन, पुरुष नसबंदी, महिलाओं के लिए कॉपर टी, अंतरा सुई, साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया इत्यादि परिवार नियोजन के संसाधनों के बारे में बताया गया। आशा अपने वार्ड में घूम-घूम कर महिलाओं को इन संसाधनों को अपनाने के लिए जागरूक करेगी। साथ ही इच्छुक महिलाओं को बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए पीएचसी अस्पताल विद्यापतिनगर पहुंचाएंगी। प्रभारी ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को माइक्रो प्लान के तहत कार्य करने का निर्देश दिया है। मौके पर बीसीएम वीना कुमारी प्रखंड मूल्यांकन अनुस्रवण सहायक व अन्य मौजूद थे।
