विद्यापतिनगर प्रखंड के हरपुर बोचहा गांव स्थित कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर चला आ रहा विवाद को सुलझाने के लिए शनिवार को सीओ अजय कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर कब्रिस्तान स्थल की पैमाईश करायी। अभिकर्ता को पैमाईश किये गये स्थल पर घेराबंदी कार्य को कराने का निर्देश दिया। सीओ अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रास्ते को लेकर कब्रिस्तान घेराबंदी विवाद सुलझा दिया गया है। जमीन की पैमाईश कर चिन्हित कर दी गयी है। संवेदकों को कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है। आगे कार्य अवरुद्ध करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं मऊ गांव में सीओ ने पहुंचकर भी कब्रिस्तान घेराबंदी विवाद को आपसी सहमति से सुलझाया गया। मौके पर अंचल अमीन चांद, अभिकर्ता सुनील कुंवर, जदयू नेता प्रो संजीव कुमार सिंह कनीय अभियंता आदि मौजूद थे। उक्त बातें सीओ अजय कुमार ने बताई
