"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा बकरी पालन में टीकाकरण के बारे में जानकारी दे रहे है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें 

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा पशुओं में होने वाले थनैला रोग के कारण ,लक्षण व उपचार सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं। सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा मछली पालन से जुड़ी जानकारियाँ दे रहे है कि किसानों को किस तरह मछली के स्वास्थ्य का ध्यान रखना है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें 

विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के शेरपुर ढेपुरा वार्ड 5 रात्रि में अज्ञात कारणों से फुस के घर में लगी आग से दो बकरियों की जलकर मौत हो गई। जबकि दो पशु गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जिससे पीड़ित का हजारों का नुकसान हो गया। थाना क्षेत्र के शेपुर ढेपुरा निवासी मीना देवी ने रहन-सहन के लिए एक फुस का घर बना रखा है। वहीं घर के बराबर में उसने छ्प्पर डालकर पशुपालन भी कर रखा था। सोमवार की रात्रि को अचानक अज्ञात कारणों से फुसनुमा घर में आग लग गई। घर से धुआं उठता देख पीड़ित शोर मचाना शुरू किया। जिससे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन सफलता नहीं मिली और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग से पूरा घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे कर वहां पर बंधे पशुओं के रस्सी को काटकर कुछ पशुओं को बचाया। आग से वहां पर बंधी दो बकरियों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो पशु गंभीर रूप से झुलस गए। घर में रखा आनाज, कपड़े, बर्तन आदि घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जिससे पीड़ित का हजारों रुपए का नुकसान हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

विद्यापतिनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गाछी टोला गांव में मंगलवार की रात बथान में आग से जलकर एक मवेशी की मौत हो गई। जबकि एक मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। थाना क्षेत्र के साहिट पंचायत के गाछी टोला गांव निवासी राधा देवी की घर के पास बथान है। मंगलवार की रात बथान में मवेशी बंधे हुए थे। ठंड से बचाव के लिए बथान में अलाव जलाया गया था। रात करीब 12 बजे आग लग गई। परिवार के लोग भी बथान के पास सो रहे थे। आग के विकराल रूप लेने पर लोगों को जानकारी हुई। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर गांव के लोग भी आ गए। गांव के लोग बचाव में जुट गए और आग से घिरे मवेशियों को निकालने लगे। तब तक सब कुछ जल कर खाक हो चुका था। आग से झुलसकर एक दो साल का बाछी की मौत हो गई थी। जबकि एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई है। इसके साथ ही बथान पूरी तरह जल कर खाक हो गया। पीड़ित ने लाखों की अधिक की क्षति होना बताया है।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा, मछली पालन कब और कैसे कर सकते है इस बारे में जानकारी दे रहे है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा सर्दी के मौसम में मुर्गी आवास की सफाई कैसे करें इसकी जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा सर्दी के मौसम में मुर्गीपालन के लिए जरुरी बातें बता रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

पिछले कई दिनो से समस्तीपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।इस कड़ाके की ठंड से मवेशियों पर भी असर दिखने लगा है।जिले सहित कल्याणपुर,पूसा प्रखंड में बड़ी संख्या में मवेशी सर्दी,खासी, हफनी,बुखार की चपेट में आने लगे है।जिसमें खासकर दुधारू पशु।जिससे दुधारू पशुओं में दूध में करीब 15 से 20 प्रतिशत की कमी आई है।जिससे पशुपालक चिन्तित है।विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में लगभग 12 लाख मैट्रिक टन दूध का उत्पादन पूरे समस्तीपुर जिले में हो रहा है।जबकि ठंड से पूर्व 14 लाख मैट्रिक टन होता था।पिछले दिनों से लगातार 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान के बने रहने के कारण पशुओं की मिल्क प्रोडक्टरी व रिफ्रेक्ट्री सिस्टम पर प्रभाव पड़ रहा है।पशु चिकित्सक संजीव देव की माने तो भरपूर धूप नही निकलने से दुधारू पशुओं में कैल्शियम व कोटिको स्क्राइड की कमी हो जाती है।जिससे दूध बनना कम हो जाता है या फिर बंद हो जाता है।पशुपालक किसान में कल्याणपुर प्रखंड के सोरमार पंचायत निवासी अशोक ठाकुर,राम नरेश ठाकुर आदि ने बताया की पहले के मुकाबले ठंड बढ़ने के साथ 2 से तीन लीटर दूध में कमी आ गई है।वही पशुपालक विभाग के चिकित्सकों ने शीतलहर में पशु की खोर के ऊपर सेंधा नमक का ढेला रखने की सलाह दी है।जिससे पशु जरूरत के अनुसार उसे चाटता रहे।वही हरे चारे के साथ सुखा चारा खिलाने की सलाह दी है।