विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के शेरपुर ढेपुरा वार्ड 5 रात्रि में अज्ञात कारणों से फुस के घर में लगी आग से दो बकरियों की जलकर मौत हो गई। जबकि दो पशु गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जिससे पीड़ित का हजारों का नुकसान हो गया। थाना क्षेत्र के शेपुर ढेपुरा निवासी मीना देवी ने रहन-सहन के लिए एक फुस का घर बना रखा है। वहीं घर के बराबर में उसने छ्प्पर डालकर पशुपालन भी कर रखा था। सोमवार की रात्रि को अचानक अज्ञात कारणों से फुसनुमा घर में आग लग गई। घर से धुआं उठता देख पीड़ित शोर मचाना शुरू किया। जिससे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन सफलता नहीं मिली और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग से पूरा घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे कर वहां पर बंधे पशुओं के रस्सी को काटकर कुछ पशुओं को बचाया। आग से वहां पर बंधी दो बकरियों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो पशु गंभीर रूप से झुलस गए। घर में रखा आनाज, कपड़े, बर्तन आदि घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जिससे पीड़ित का हजारों रुपए का नुकसान हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।