विद्यापतिनगर। राज्य सरकार के निर्देश पर विद्यापतिनगर बीडीओ प्रकृति नयनम ने प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान बीडीओ ने गढ़सिसई पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत कार्यान्वित नल जल, गली - नाली पक्कीकरण योजना, विद्यालय, पीडीएस दुकान, आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सहित मनरेगा के तहत कार्यान्वित योजनाओं का निरीक्षण किया। साथ उन योजनाओं से संबंधित अभिलेखों का सूक्ष्मता से अवलोकन भी किया। निरीक्षण के पश्चात बीडीओ प्रकृति नयनम ने पंचायतों में कार्यान्वित योजनाओं को संतोषप्रद बताया। मौके पर मुखिया रत्न कुमार सहित आवास सहायक, जेई, सेविका एवं पीडीएस दुकानदार मौजूद थे।
लड़कियों को सशक्त बनना होगा इसके लिए लड़कियों को विद्यालय में ही आत्मरक्षा के तरीके सिखाये जाने चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को बंगराहा पंचायत में सीओ अजय कुमार ने विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। सीओ ने पंचायत में संचालित आंगनबाड़ी, स्कूल, मनरेगा, आवास, ग्रामीण सड़क योजना, गली-नली योजना, जन वितरण आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में सीओ अजय कुमार ने मनरेगा योजना के तहत हो रहे तालाब का जीर्णोद्धार का भी निरीक्षण किया।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के मनियारपुर पंचायत के वार्ड 3 में सड़क किनारे जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है। इससे यहां से निकलने वाले लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क के बीचों बीच गंदा पानी जमा रहता है। सड़क के दोनों ओर मिट्टी अधिक उच्च होने कारण पानी की निकासी समुचित रूप से नहीं हो पा रही है जो राहगीरों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है।
प्रसिद्ध कम्पनी सुमिटोमो केमिकल इण्डिया लि. द्वारा किसानों को समृद्ध बनाने हेतु गढ़सिसई पंचायत के गुरुकुल कोचिंग सेंटर में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके विशेष अतिथि कंपनी के मार्केटिंग ऑफिसर सुर्बोत्रो रॉव सहित प्रखंड क्षेत्र के 50 से अधिक किसान सम्मिलित हुए। किसानों को सम्बोधित करते हुए मार्केटिंग ऑफिसर ने कहा कि मांज़ो कीट के पाचन तंत्र को कमजोर करता है तथा सफेद मक्खी का संपर्क होते ही उसे नष्ट कर देता है। इतना ही नहीं कीट की अंडे देने की क्षमता को भी नष्ट कर देता है। जिससे कीट की पैदावार की बढोत्री नियंत्रित हो जाती है। सही मायने में मांज़ो कीट की संपूर्ण जीवनचक्र को ही पूर्ण रूप से नष्ट कर देता है। मांज़ो के छिड़काव से सफेद मक्खी और रसचूसक कीटों द्वारा पत्तों का रस चूसना तुरंत बंद हो जाता है और उनकी वृद्धी लम्बे दौर तक नियंत्रित हो जाती है। जिससे पौधे स्वस्थ बनते हैं। फूलों और फलों की संख्या अधिक होती है एवं फसल भी हरी भरी हो जाती है। इससे उपज में भी भरपूर वृद्धि होती है। मौके पर किसान अविनाश भारद्वाज सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।
विद्यापतिनगर में समाज कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित यूडीआईडी कार्ड बनाने का शिविर का आयोजन बुधवार को साहिट पंचायत भवन में लगाया गया। कार्ड बनवाने के लिए पंचायत भवन में दिव्यांगो की भीड़ सुबह से ही जुटने लगी हैं। इस दौरान दिव्यांग लोगों ने कार्ड बनाने के लिए आवेदन जमा कर रहे हैं। चिकित्सा विभाग के कर्मी ने बताया कि कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजन सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पा सकेंगे। यूआईडी कार्ड बन जाने से दिव्यांगों को मुफ्त यात्रा, पेंशन, सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मदन कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर चंदन कुमार कार्य में मौजूद हैं। दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है।
गंगा में लगातार जल स्तर बढ़ने से विद्यापतिनगर में गंगा नदी खतरे के निशान से महज कुछ सेंटीमीटर निचे बह रही है। गंगा नदी का पानी तेजी से गांव में प्रवेश करने लगा है, जिससे गांव के लोग दहशत में जी रहे है। नदी का पानी अब बाजिदपुर, शेरपुर, मऊ के निचले इलाको में फैलना शुरू हो गया है। सैकड़ो एकड़ खेतो में गंगा का बढ़ते जलस्तर का बाढ़ का पानी फ़ैल चूका है और फसल के साथ साथ ग्रामीणों को भी बेघर होने का डर सता रहा है।
साइबर शातिर ठगी का नया-नया तरीका आजमा रहे हैं। पहले कोरोना वैक्सीन के नाम पर ठगी की गई। अब बूस्टर डोज के लिए रजिस्ट्रेशन के बहाने ओटीपी जानकर ठगी कर रहे हैं। साइबर क्रिमिनलों ने कई शहरों में लोगों को निशाना बनाया है। हालात ये हो गए कि पुलिस ने बूस्टर डोज के रजिस्ट्रेशन के बहाने ठगी करने के मामले को लेकर एडवाइजरी जारी की। इसे लेकर कई गिरोह काम कर रहे हैं। ऐसा ही मामला राजा चौक के टेम्पू ड्राइवर लालचुन चौरसिया के साथ हुआ हैं जिसको लेकर लालचुन ने विद्यापतिनगर थाने में आवेदन दिया हैं आवेदन में कहा हैं कि मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने बूस्टर डोज का ऑफर दिया। पंजीकरण की कहकर ओटीपी पूछ लिया। लालचुन बातों में आ गए। ओटीपी बता दी तो उनके खाते से दो बार मैसेज आ गया गनीमत रही कि खाते में पैसा नहीं था। ठगी का शिकार होने से बच गया।
विद्यापतिनगर। प्रखंड अंतर्गत गंगा की सहायक वाया नदी इन दिनों उफना कर चल रही है। कई गांव में बाढ़ की संभावना बनी हुई है। ऐसे में थाना क्षेत्र के खनुआ घाट के समीप गांव के कुछ बच्चे नदी किनारे पीपल के पेड़ से कुछ बच्चे छलांग लगाकर स्टंट दिखाते हुए नजर आए। पानी की तेज धार में पुल से छलांग लगाने वाले बच्चों को जान की परवाह नहीं है। उनके स्टंट को देखते डर लगता था। लेकिन बच्चे बेपरवाह होकर स्टंट कर रहे थे। ये तमाशा खनुआ घाट के नदी में घंटों चलता रहा, लेकिन न तो पुलिस को इसकी भनक लगी और न ही किसी ने बच्चों को ऐसे खतरनाक कर्तव्य दिखाने से रोकने का प्रयास किया। जरा सी लापरवाही के कारण बच्चों की जान को खतरा भी हो सकता था। जबकि खतरे का निशान से महज 1.53 सेंटीमीटर ही नीचे बह रही हैं। ऐसे में जरा सी लापरवाही बच्चों की जान पर भारी पड़ सकती थी।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने दीपशिखा कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वो कोरोना टीका का दोनों डोज सही समय अवधि में ले चुकी हैं। लेकिन बूस्टर डोज नहीं लिया है। इसलिए हमारे संवाददाता ने उन्हें बूस्टर डोज की जानकारी देते हुए,उन्हें बूस्टर डोज लेने के लिए प्रेरित किया।
