विद्यापतिनगर। प्रखंड अंतर्गत गंगा की सहायक वाया नदी इन दिनों उफना कर चल रही है। कई गांव में बाढ़ की संभावना बनी हुई है। ऐसे में थाना क्षेत्र के खनुआ घाट के समीप गांव के कुछ बच्चे नदी किनारे पीपल के पेड़ से कुछ बच्चे छलांग लगाकर स्टंट दिखाते हुए नजर आए। पानी की तेज धार में पुल से छलांग लगाने वाले बच्चों को जान की परवाह नहीं है। उनके स्टंट को देखते डर लगता था। लेकिन बच्चे बेपरवाह होकर स्टंट कर रहे थे। ये तमाशा खनुआ घाट के नदी में घंटों चलता रहा, लेकिन न तो पुलिस को इसकी भनक लगी और न ही किसी ने बच्चों को ऐसे खतरनाक कर्तव्य दिखाने से रोकने का प्रयास किया। जरा सी लापरवाही के कारण बच्चों की जान को खतरा भी हो सकता था। जबकि खतरे का निशान से महज 1.53 सेंटीमीटर ही नीचे बह रही हैं। ऐसे में जरा सी लापरवाही बच्चों की जान पर भारी पड़ सकती थी।
