विद्यापतिनगर में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को बंगराहा पंचायत में सीओ अजय कुमार ने विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। सीओ ने पंचायत में संचालित आंगनबाड़ी, स्कूल, मनरेगा, आवास, ग्रामीण सड़क योजना, गली-नली योजना, जन वितरण आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में सीओ अजय कुमार ने मनरेगा योजना के तहत हो रहे तालाब का जीर्णोद्धार का भी निरीक्षण किया।