विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों नदिया उफान पर है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को खतरे के निशान से दो सेंटीमीटर नीचे बह रही हैं। लगातार जलस्तर में बढ़ोत्तरी के चलते अंचल प्रशासन ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। प्रखंड के शेरपुर दियारा, विशनपुर, निलखेत, चमथा, मऊ, बाजिदपुर समेत अन्‍य गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इन इलाकों में लोगों के खेतों में पानी घुस गया है। इसी प्रकार गंगापार इलाके के कई गांवों तक जाने वाले मार्ग पानी में डूब गए हैं। ऐसे में बिजली विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। बाढ़ की स्थिति देखते हुए अंचल प्रशासन ने राहत शिविर और घाटों पर चौकिया सक्रिय कर दिया है। पिछले तीन दिनों से गंगा में जलस्तर तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। शनिवार की सुबह से गंगा नदी खतरे के निशान से दो सेंटीमीटर नीचे बह रही हैं। गंगा- 82.27mm तक पहुंच गई है। नदी खतरे के निशान से 2 सेंटीमीटर नीचे बह रहीं है। जलस्तर बढ़ने से गांवों के लगभग दो दर्जन गांव बाढ़ के चपेट में आ गए हैं। अंचल प्रशासन की ओर से तटीय क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैैं। बोट और मोटर बोट भी लगा दी गई हैैं।