विद्यापतिनगर। उपडाकघर परिसर में पोस्टमास्टर आनंत कुमार के नेतृत्व में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामीण डाकसेवक को विदाई दी गई। डाकसेवक सह प्रांतीय अध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई देते हुए अतिथियों ने उन्हें मिथिला पाग, माला,छड़ी, शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वनाथ प्रसाद ने की और संचालन इंद्रदेव राय ने किया। डाक अधीक्षक राजीव कुमार ने कहा कि अर्जुन कुमार शर्मा डाक विभाग में 42 वर्षों से ज्यादा समय से सेवा की। शेरपुर ढेपुरा गांव में सेवा अवधि में इनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनता की सेवा भाव काफी प्रशंसा प्रशंसनीय रहा। कार्यक्रम में उपस्थित डाकनिरीक्षक अजीत कुमार ने मृदुल स्वभ प्रशंसा की। रविन्द्र कुमार डाक अधिदर्शक, रामकुमार चौधरी इत्यादि ने श्री शर्मा की व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। मौके पर दीपक कुमार, मंटू पासवान, संतोष कुमार सिंह, राजेश कुमार गिरि, राखी कुमारी, सरोज कुमार सिंह, शम्भू प्रसाद सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
