थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या दस में एक दरवाजे पर सो रहे वयोवृद्ध किसान की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक किसान की पहचान मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या दस निवासी बलदेव गिरि (75) के रुप में हुई है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक किसान को कतिपय लोगों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विघापतिनगर गंगा की सहायक वाया नदी के जल स्तर में हो रही वृद्धि के मद्देनजर बुधवार को एसडीओ प्रियंका कुमारी ने मऊ धनेशपुर दक्षिण, बालकृष्णपुर मड़वा, बाजिदपुर व शेरपुर पंचायत में नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। इस दौरान एसडीओ ने मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत स्थित अखाड़ा घाट व शेरपुर में स्लूइस गेट का स्थलीय निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात गार्डों को पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। वहीं मड़वा मुसहरी घाट के समीप हो रहे सड़क कटाव की मरम्मती करने का निर्देश मुखिया को दिया।

विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत साहिट पंचायत के राजा चौक के समीप से गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 10 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि साहिट पंचायत के राजा चौक निवासी स्वर्गीय सीताराम महतो का पुत्र चंद्रशेखर महतो के खिलाफ काफी दिनों से शराब बेचने की सूचना मिल रही थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुनमुन प्रसाद ने बताया कि कोविड-19 टीका पूर्णता सुरक्षित है। कोविड-19 से बचने हेतु दोनों टीका लगवा चुके हैं समय सीमा के अधीन बूस्टर डोज भी लगवा लेंगे।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

विद्यापति नगर से डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि धूप में आवश्यकता अनुसार ही सावधानी के साथ लोगों को निकालना चाहिए । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर। विद्यापतिधाम स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए रविवार की आरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। आरपीएफ के एएसआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में रविवार की सुबह आरपीएफ के अधिकारी एवं कांस्टेबल ने विद्यापतिधाम स्टेशन के दिनों प्लेटफार्म के साथ-साथ सर्कुलेटिंग एरिया में फ्लैग मार्च किया। सोशल मीडिया पर बंद की चल रही अफवाह को लेकर हुए फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आरपीएफ कर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया। ताकि किसी भी तरह की कोई घटना न हो सके। उनके निर्देश पर स्टेशन के मुख्य द्वार के अलावे प्लेटफार्म, यात्री कक्ष, आदि स्थानों पर भी जवानों की तैनाती भी कर दी गयी। बताया गया है कि रविवार को स्टेशन पर अचानक आरपीएफ के फ्लैग मार्च को देख यात्री अचंभित हो गये। मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर रविवार को बंद करने की फैल रही अपुष्ट खबरों को लेकर विद्यापतिधाम स्टेशन पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है। स्टेशन परिसर एवं बाहरी परिसर में जगह-जगह संवेदनशील स्थानों का चयन करते हुए अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है।

विद्यापतिनगर। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर के एचएम मुकेश शर्मा के सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार की ओर से चादर, माला,पाग व अंगवस्त्र देकर समारोह पूर्वक विदाई दी गई।विद्यालय प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह का विधिवत उद्घाटन पूर्व मुखिया बलबंत चौधरी ने किया। अध्यक्षता साहित्यकार सीताराम शेरपुरी ने की। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सेवा निवृत शिक्षक के लंबी अवधि में उनके कार्यकाल के दौरान प्रतिबद्धता,कर्मठता की प्रशंसा करते हुए उनके सेवानिवृति को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उनके स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना भी वक्ताओं ने की । संकुल के पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक सीताराम शेरपुरी,शिवकुमार झा, सुमन कुमार पांडेय को भी सम्मानित किया गया। विदाई समारोह को पवन कुमार झा, चंदन कुमार चौधरी, नवनीत कुमार ने सम्बोधित किया।

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार चिनगिया बांध के निकट एक घर से गुप्त सूचना पर शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर डेढ़ सौ लीटर देसी शराब बरामद की है। वही शराब कारोबार में संलिप्त दो कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि मऊ चिनगिया बांध के निकट घर से गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर डेढ़ सौ लीटर देशी शराब के साथ बछवारा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव के उमा शंकर ठाकुर व विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के धनंजय राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विद्यापतिनगर। सोनपुर-बरौनी रेलखंड के विद्यापतिधाम स्टेशन पर रविवार को फुटओवर ब्रिज बन कर तैयार हो गया। करीब दो करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ 30 मीटर लंबा इस पुल के बनने से अब यात्रियों को दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में आसानी होगी। फुटओवर ब्रिज नहीं रहने के कारण यात्रियों को रेलवे लाइन पार कर दूसरे प्लेटफार्म पर जाना होता था। जिससे आये दिन ट्रेन हादसे में लोग घायल होते थे। फुटओवर ब्रिज पर गाटर चढ़ाने के लिए रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने चार घंटे का मेगा ब्लाक सुबह 6 बजे से 10 बजे तक लिया था। समय सीमा के अंदर 50 रेलवे कर्मियों की टीम ने कार्य पूरा कर लिया। बताया गया है कि इस फुटओवर ब्रिज को गत वर्ष ही बन कर तैयार हो जाना था लेकिन कोरोना की तीन-तीन लहर के कारण कार्य में देरी हुई। तीसरी लहर शांत होने के बाद कार्य को पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू किया गया। गाटर चढ़ाने के लिए रेलवे चार घंटे का मेगा ब्लाक लिया था। चार घंटे तक बंद रही ट्रेन सेवा| फुटओवर ब्रिज पर गाटर चढ़ाने के लिए रेलवे चार घंटे का मेगा ब्लाक लिया था। इस दौरान इस खंड पर ट्रेनें नहीं चली। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों का परिचालन लेट से किया गया।( अधिक जानकारी के लिए ऑडियो क्लिप को पूरा सुने)

विद्यापतिनगर प्रखंड के काँचा पंचायत में कई सड़क ग्रामीण संपर्क पथ की स्थिति काफी जर्जर है। इससे वहां की बड़ी आबादी को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह पथ कई पंचायतों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला मुख्य संपर्क पथ है। इसके बावजूद 4 वर्षो से यह पथ उपेक्षित पड़ा हुआ है। रोड की कुल लंबाई आधा किलोमीटर है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और गिट्टी निकली हुई है। लोग अब इस रोड से आना जाना छोड़ दिए हैं। बगल से कच्ची सड़क पर आवागमन होता है। यह ग्रामीण पथ न सिर्फ प्रखंड मुख्यालय को जोड़ता है बल्कि जिला मुख्यालय को भी जोड़ता है। एक बड़ी आबादी इस सड़क पर निर्भर है। सब्जी उत्पादन कर बाजार पहुंचाना, बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल आना जाना, रोगियों को डॉक्टर के पास ले जाने में ग्रामीणों को इन दिनों कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। सड़क की हालात बद से बदतर बनी हुई है। इस रास्ते से कोई भी चार पहिया वाहन नहीं चल पाता है।