विद्यापतिनगर। प्रखंड मुख्यालय में स्थित पंचायत समिति भवन में शुक्रवार को दूसरे दिन तीन पंचायतों के नवनिर्वाचित पंचायत वार्ड सदस्यों को तीन दिवसीय गैरआवासीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणकर्ताओं द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी तीन पंचायतों के वार्ड सदस्यों को अपने क्षेत्र में जनहित में काम करने एवं पंचायती कार्यों की जानकारी दी गई। सभी पंचायतों के सभी वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जायगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम बारी बारी से 1 सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित किया जायगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर में बाढ़ प्रभावितों के चिकित्सा को ले पीएचसी द्वारा प्रखंडों में स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा शिविर व नि:शुल्क दवा वितरण का कार्यक्रम निर्धारित है। ताकि बाढ़ से घिरे लोगों के बीच चिकित्सा सेवा सुचारु ढंग से मुहैया कराई जा सके। वहीं मऊ घाट के समीप मुस्कान सेवा सदन क्लिनिक में पीएचसी के द्वारा शिविर लगाया गया हैं। बाढ़ इस समय चरम सीमा पर है। प्रखंड के कई गांवो में बाढ़ के कारण लोगों को विस्थापित होकर रैन बसेरा में गुजर करना पड़ रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर। प्रखंड में बुजुर्गों की समस्याएं बढ़ती चली जा रही है तथा वे एक ओर पेंशन पाने के लिए हर दरवाजा खटखटा रहे हैं तो दूसरी ओर वे यहां के सीएसपी केंद्रों की मनमानी से काफी परेशानी में हैं। कुछ इसी को लेकर बंगराहा पंचायत के सिंगेश्वर राय नामक बुजुर्ग ने थाने में आवेदन दिया हैं। जिसमें उन्होंने कहा हैं कि ग्राहक सेवा केंद्र सिमरी के संचालक अभिनाश कुमार गुप्ता ने धोखा देकर मेरे खाते से दस हजार रुपये निकासी कर लिया हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापति नगर प्रखंड के बोचहा पंचायत में अवस्थित प्रेम बिहार मनरेगा पार्क जो कि पूरे बिहार के लिए प्रसिद्ध पार्क है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को सोमवार को नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। जिसका उद्घाटन नोडल पदाधिकारी शाबरा खानम ने दीप प्रज्वलित कर किया। नोडल पदाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत जो अधिकार और कर्तव्य की जानकारी दी जाएगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड के गोपालपुर गांव के वाया नदी के लोदियाही घाट पर बुधवार के रात मछली मारने नाव से जा रहे मछुआरा की बिजली करंट से हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा है वही गांव में मातम छा गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मिर्जापुर गंज गांव के राजू सहनी के रूप में की गई है।
विद्यापतिनगर थाना के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत में मंगलवार की रात गोली मार कर की गई वृद्ध किसान बलदेव गिरि की हत्या से गांव में आक्रोश बना है। इस बाबत मृतक के पुत्र संजय गिरी ने पुलिस को लिखित देकर बगल के ही चार लोगो को आरोपित किया है। जो रिश्ता में चाचा भतीजा बताया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापति नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत के गोपालपुर घाट पर गंगा की सहायक वाया नदी में देर शाम मछली मारने गए एक मछुआरे की करंट लगने से मौत हो गयी जबकि नौका पर सवार दूसरा मछुआरा करंट के झटके के नदी में गिरने के बाद लापता हो गया। मृतकों की पहचान गोपालपुर गंज निवासी जग्गो सहनी के पुत्र राजो सहनी (55) के रूप में की गयी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर में जमीनी विवाद को लेकर हुए हत्या की घटना में स्वजनों ने आरोप लगाया कि बगल के पड़ोसी स्व. रामसागर गिरी उर्फ मंटू गिरी के पुत्र अशोक गिरी सहित अन्य लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था। मेरी 3 कट्ठा केवला जमीन पर हो रहे भवन निर्माण कार्य को अशोक गिरी सहित अन्य लोगों ने रोक अंजाम भुगतने की धमकी दिया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार सरकार के वित्त वाणिज्यकर सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी बुधवार को विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के गढसिसई, कांचा, खेदरपुर, सिमरी गांव का भ्रमण किया। इस दौरान महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने जगह जगह मंत्री विजय कुमार चौधरी का फूल मालाओं से महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। भ्रमण के दौरान मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि इस क्षेत्र से हमारा चालीस वर्षों से रिश्ता रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
