विद्यापतिनगर। प्रखंड मुख्यालय में स्थित पंचायत समिति भवन में शुक्रवार को दूसरे दिन तीन पंचायतों के नवनिर्वाचित पंचायत वार्ड सदस्यों को तीन दिवसीय गैरआवासीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणकर्ताओं द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी तीन पंचायतों के वार्ड सदस्यों को अपने क्षेत्र में जनहित में काम करने एवं पंचायती कार्यों की जानकारी दी गई। सभी पंचायतों के सभी वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जायगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम बारी बारी से 1 सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित किया जायगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
