विद्यापतिनगर। सोनपुर-बरौनी रेलखंड के विद्यापतिधाम स्टेशन पर रविवार को फुटओवर ब्रिज बन कर तैयार हो गया। करीब दो करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ 30 मीटर लंबा इस पुल के बनने से अब यात्रियों को दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में आसानी होगी। फुटओवर ब्रिज नहीं रहने के कारण यात्रियों को रेलवे लाइन पार कर दूसरे प्लेटफार्म पर जाना होता था। जिससे आये दिन ट्रेन हादसे में लोग घायल होते थे। फुटओवर ब्रिज पर गाटर चढ़ाने के लिए रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने चार घंटे का मेगा ब्लाक सुबह 6 बजे से 10 बजे तक लिया था। समय सीमा के अंदर 50 रेलवे कर्मियों की टीम ने कार्य पूरा कर लिया। बताया गया है कि इस फुटओवर ब्रिज को गत वर्ष ही बन कर तैयार हो जाना था लेकिन कोरोना की तीन-तीन लहर के कारण कार्य में देरी हुई। तीसरी लहर शांत होने के बाद कार्य को पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू किया गया। गाटर चढ़ाने के लिए रेलवे चार घंटे का मेगा ब्लाक लिया था। चार घंटे तक बंद रही ट्रेन सेवा| फुटओवर ब्रिज पर गाटर चढ़ाने के लिए रेलवे चार घंटे का मेगा ब्लाक लिया था। इस दौरान इस खंड पर ट्रेनें नहीं चली। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों का परिचालन लेट से किया गया।( अधिक जानकारी के लिए ऑडियो क्लिप को पूरा सुने)
