विद्यापतिनगर। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर के एचएम मुकेश शर्मा के सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार की ओर से चादर, माला,पाग व अंगवस्त्र देकर समारोह पूर्वक विदाई दी गई।विद्यालय प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह का विधिवत उद्घाटन पूर्व मुखिया बलबंत चौधरी ने किया। अध्यक्षता साहित्यकार सीताराम शेरपुरी ने की। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सेवा निवृत शिक्षक के लंबी अवधि में उनके कार्यकाल के दौरान प्रतिबद्धता,कर्मठता की प्रशंसा करते हुए उनके सेवानिवृति को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उनके स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना भी वक्ताओं ने की । संकुल के पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक सीताराम शेरपुरी,शिवकुमार झा, सुमन कुमार पांडेय को भी सम्मानित किया गया। विदाई समारोह को पवन कुमार झा, चंदन कुमार चौधरी, नवनीत कुमार ने सम्बोधित किया।
