विद्यापतिनगर दिव्यांगजनों के लिए (यूडीआईडी) कार्ड बनाने का राह सुगम हो गई है। विशेष शिविर आयोजित करके दिव्यांगजनों से आवेदन और जरूरी दस्तावेज प्राप्त किया जा रहा है। विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत भवन परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान दिव्यांगजनों से दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या वोटर कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज लिए गये और यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मदन कुमार समेत अन्य चिकित्सक और पदाधिकारी मौजूद रहे। निर्धारित समय अवधि के दौरान करीब 200 से अधिक दिव्यांगजनों का दस्तावेज लिया गया। बताया गया कि जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के मद्देनजर सभी प्रमाणीकृत दिव्यांगजनों को अगस्त 2022 तक शत्-प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड देने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर प्रमाणीकृत दिव्यांगजनों को अगस्त 2022 तक शत्-प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड देने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर प्रमाणीकृत दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए वांछित दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। (अधिक जानकारी के लिए ऑडियो क्लिप को पूरा सुने)
