बंजरिया थाना के मुख्य द्वार के सामने एनएच पर शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। जहां पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान के दौरान चालको से पांच हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि थाना के मुख्य द्वार के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें कुल पांच हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। जांच में करीब ढ़ी दर्जन बाइक सवार से लाइसेंस,इंसयोरेसन,ऑनर बुक,हेलमेट की जांच की गई। इस दौरान कई वाहन चालक बिना कागज के पाए गए जिनसे जुर्माना लिया गया। जांच अभियान में दरोगा रामदखल सिंह,पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

बंजरिया थाना क्षेत्र के फुलवार से पुलिस ने 5 लीटर चुलाई शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण बरामद किया है। वही करीब एक हजार लीटर गुड़ का घोल बहा दिया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर फुलवार में छापेमारी की गई। जहां वार्ड 4 रामबाबू सहनी के घर मे शराब बनाने के उपकरण सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। जबकि 5 लीटर चुलाई शराब व एक हजार लीटर गुड़ का घोल बहाया गया। जबकि कारोबारी पुलिस को देख भागने में सफल रहा। मामले में रामबाबू सहनी के खिलाफ अवैध शराब बनाने,रखने व बेचने का प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

बंजरिया के पँचरुखा मध्य पंचायत में पंचायत द्वारा पंचायत सरकार भवन का निर्माण पूरा कर लिया गया। भवन के निर्माण होने से अब पंचायत सरकार भवन में ही पंचायत के कर्मी बैठ कर पंचायत के लोगो का काम निपटाएंगे। अब पंचायत के लोग राजस्व जमा,आय,आवास,जाति, जन्म,मृत्यु सहित अन्य प्रमाण पत्रों के लिए प्रखंड व अंचल कार्यालय का चक्कर नही लगाएंगे। इस भवन को बनाने में करीब सवा करोड़ रुपया खर्च हुआ है। इसमे चार कमरे व कई मीटिंग हॉल बनाया गया है। ताकि ग्रामीणों की सामाजिक बैठक के साथ सरकारी स्तर की बैठक का भी आयोजन किया जा सके।

बंजरिया के चांटी माई मंदिर में नववर्ष के अवसर ओर लगने वाले मेले के लिए दुकानदार आने शुरू हो गए है। शनिवार को झूले व खेल तमाशे वाले अपना सामान गिरा रहे थे। बताते चले कि नववर्ष के अवसर पर चांटी माई मंदिर में दो दिवसीय मेला का आयोजन किया जाता है। जिसमे करीब एक लाख से अधिक भक्त मेले में माता का दर्शन कर नव वर्ष की शुरुवात करते है।

बंजरिया थाना क्षेत्र के पँचरुखा मध्य पंचायत के गोबरी में शनिवार को पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ महावीरी झंडा। बताते चले कि प्रत्येक वर्ष मार्गशीष शुक्ल पक्ष के चतुर्दर्शी को महावीरी झंडा का आयोजन किया जाता रहा है। इसमे युवक लाठी डंडों से खूब करतब दिखाए। वही पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से उपस्थित रही।

बंजरिया के चैलाहा व अजगरवा से 25 लीटर चुलाई शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि चैलाहा कटिहरिया टोला से जगुलाल को 20 लीटर व अजगरवा से सिंधु सहनी को 5 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शराब तस्करों के साथ लगातार छापेमारी चलाया जाएगा।

बंजरिया के अजगरी गन्ना क्रय केंद्र पर पिछले दो दिनों से गाड़ी नही आने से किसानों की बढ़ी परेशानी। किसान रामविनय सिंह ने बताया कि ठंढ के दिनों में मवेशी के साथ खुले में रहना बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन गाड़ी आने से गाड़ी अनलोड कर घर चले जाते थे। वही क्रय केंद्र पर कार्यरत प्रवेक्षक राधाकांत झा ने बताया कि मिल में जाम लग जाने से गाड़ी नही आ पाई है। जल्द ही गाड़ी मंगवा कर गाड़ी अनलोड कर किसानों को भेज दिया जाएगा।

कुण्डवा चैनपुर थाना कि पुलिस ने रात्रि गस्ती के दौरान खरुआ पेट्रोल पंप के समीप से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है . गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सहित चार बोरी शराब भी ज़ब्त किया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बंजरिया थाना क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की गई थी। क्योकि पटना उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश के प चंपारण यात्रा पर जा रहे थे। यात्रा से पहले पूरे सड़क को वनवे कर दिया गया था। सिंघिया गुमटी के पास थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार स्वम् मोर्चा संभाले हुए थे। वही यात्रा के साथ सदर एसडीएम सौरभ सुमन यादव,सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी चल रहे थे।

बंजरिया प्रखंड के गोखुला स्वास्थ्य उपकेंद्र पर सप्ताह में तीन दिन मरीजों का इलाज करेंगे पीएचसी के चिकित्सक। इस खबर को सुनकर क्षेत्र के लोगो मे खुशी की लहर दौड़ गई है। जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार झा ने बताया कि गोखुला उप स्वास्थ्य केंद्र का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। जहाँ प्रसव से लेकर अन्य आवश्यक जांच व इलाज किया जाएगा।