Transcript Unavailable.

जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलामहासचिव कमरे आजम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चंपारण यात्रा को सफल बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की शराबबंदी जनता के हित में है। शराब मनुष्य के शरीर के साथ पैसा को भी बर्बाद करता है। शराब छोड़ देने से परिवार की सुख शांति व चैन वापस लौट जाती है। साथ ही शराबबंदी के समर्थन करते हुए राज्य के लोगो से शराब नही पीने की अपील भी की ।

बिहार से ग्रामवाणी की श्रोता ने चम्पारण मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पटपरिया निवासी गुड्डू सिंह ने पुलिस जबरन शराब बरामदगी मामले में फंसा रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक व उपाधीक्षक से सीसीटीवी फूटेज जांच करने की मांग की है। तब दूध का दूध व पानी का पानी साफ हो जाएगा। पुलिस उनके पिता, उनकी पत्नी व उनके ऊपर मुकद्दमा की है । जिससे वे अपने एक साल के बच्चे,पत्नी व बुजुर्ग पिता के साथ पुलिस के डर से भागते फिर रहे है। जबकि उनका कोई कुसूर नही है। वे टेंट हाउस,मोबाइल व फूल माला का कारोबार करते है।

बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा कोठी से पुलिस ने छापेमारी कर 15 लीटर चुलाई शराब बरामद किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि चैलाहा कोठी के सिकन्दर मुखिया के घर से छापेमारी कर 15 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया है। वही तस्कर सिकन्दर मुखिया पुलिस को देख भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि उक्त तस्कर के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

बंजरिया में खाद की किल्लत से किसानों को महंगे मूल्य पर खाद खरीदना पड़ रहा है। किसान तेरस राम,बाबूलाल राम सहित अन्य ने बताया कि सेमरा के पैक्स में खाद नही मिल रहा है। जिससे किसान तुरकौलिया, सुगौली व मोतिहारी से बारह सौ रुपये का डीएपी 15 सौ से अठारह सौ रुपये में खरीदने को मजबूर है। पैक्स अध्यक्ष विजय चौधरी ने बताया कि इफको द्वारा सेमरा पैक्स को पिछले दो वर्षों से खाद नही दिया जा रहा है। जबकि जिला कृषि पदाधिकारी व प्रखंड कृषि पदाधिकारी खाद की किल्लत से इंकार कर रहे है।

प्रखंड बंजरिया के चैलाहा सहित अन्य गांवो में नीलगायों का आतंक जारी है। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना ओढ़ रहा है। किसान उमेश सिंह चौहान ने बताया कि महंगे दामों वॉर खाद,बीज खरीद कर खेती किया जा रहा है। फसल उगने के बाद नीलगाय उसे सफाचट कर जा रहे है। उन्होंने बताया कि गेहूं व मक्के की फसल को काफी नुकसान हो रहा है। ठंढ का दिन होने के कारण किसान खेतो में नही जा पा रहे है। जिससे नीलगाय उसे जड़ से खा रहे है। किसानों ने नीलगाय से फसलों को बचाने की बिधि कृषि बिभाग से बताने की मांग की है। ताकि किसानों के नुकसान को कम किया जा सके।

बंजरिया प्रखंड के चैलाहा कोठी के लोगो ने मंगलवार को पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस जानबूझ कर शराब बनाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताते चले कि पुलिस द्वारा रविवार को छापेमारी कर दो दर्जन शराब भठ्ठियों को ध्वस्त कर दिया। वही करीब 28 सौ लीटर अर्धनिर्मित व 35 लीटर चुलाई शराब बरामद किया।मामले में सात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज किया गया जिसमे शत्रुघ्न मुखिया,जगु मुखिया,भैरव मुखिया, हरिहर मुखिया, लालबाबू मुखिया,शंभु सहनी व रंजित सहनी का नाम शामिल है। जबकि इन लोगो का कहना है कि वे लोग शराब बनाने का काम छोड़ कर मेहनत मजदूरी कर रहे है।

बंजरिया प्रखंड में सोमवार को एकता मैरेज हॉल में प्रखंड वार्ड संघ का गठन किया गया। जिसमें नन्दकिशोर दुबे को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। जबकि दिलशेर मिया को उपाध्यक्ष व नीतू देवी को प्रखंड सचिव मनोनीत किया गया। जानकारी देते हुए वार्ड सदस्य नितेश कुमार पाठक ने बताया कि संग़ठन चुनाव की सूचना पत्र द्वारा बीडीओ को दे दी गई है। नितेश कुमार ने बताया कि संगठन संघ के विकास व उसकी समस्या के निवारण के लिए लगातार काम करेगा। उनोन्हे बताया कि तीन बार से लगातार विजयी होने वाले नन्दकिशोर को अध्यक्ष बनाया गया है। इनके अनुभव का लाभ प्रत्येक सदस्य को मिलेगा। इस अवसर पर संजू देवी,शंभु मुखिया, महेश ठाकुर,राजकुमार साह,नितेश कुमार,मनीष कुमार,मोख्तार भगत,रीता देवी,सगीर आलम,लक्ष्मी साह,बशिष्ठ नारायण दुबे सहित अन्य वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

बंजरिया प्रखंड के बंजरिया पोखरा के सरकारी भूमि पर सोमवार को हो रहे अवैध निर्माण को तोड़वा दिया। साथ ही कलावती देवी के खिलाफ अवैध निर्माण के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी देते हुए सीओ मणि कुमार वर्मा ने बताया कि बंजरिया पोखरा सरकारी गैर मजरुआ भिंड की जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। जिसकी सूचना कलावती देवी को दे दी गई थी। वावजूद इसके सरकारी निर्देशो की अवहेलना करते हुए अवैध पक्का निर्माण कराया जा रहा थी। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में एलबेड्स घर को तोड़ दिया गया। साथ ही दुबारा निर्माण नही करने का निर्देश दिया गया।

पँचरुखा से गोबरी जाने वाली सड़क 6 माह बाद भी नही बन सकी। जिससे गोबरी आने जाने वाले हजारों लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि सड़क की मरम्मत व पुल के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन भी किया था।जिसके बाद ग्रामीण कार्य बिभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने तत्काल मरम्मत कराने का आश्वशन दिया था। परन्तु छ माह बीत जाने के बाद भी यहां काम शुरू नही हो पाया। जबकि इस पुल का निर्माण पिछले वर्ष ही हुआ था। इस वर्ष आई बाढ़ के से पुल का दोनो तरफ का हिस्सा बह गया।