बिहार से ग्रामवाणी की श्रोता ने चम्पारण मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पटपरिया निवासी गुड्डू सिंह ने पुलिस जबरन शराब बरामदगी मामले में फंसा रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक व उपाधीक्षक से सीसीटीवी फूटेज जांच करने की मांग की है। तब दूध का दूध व पानी का पानी साफ हो जाएगा। पुलिस उनके पिता, उनकी पत्नी व उनके ऊपर मुकद्दमा की है । जिससे वे अपने एक साल के बच्चे,पत्नी व बुजुर्ग पिता के साथ पुलिस के डर से भागते फिर रहे है। जबकि उनका कोई कुसूर नही है। वे टेंट हाउस,मोबाइल व फूल माला का कारोबार करते है।