बंजरिया प्रखंड के चैलाहा कोठी के लोगो ने मंगलवार को पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस जानबूझ कर शराब बनाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताते चले कि पुलिस द्वारा रविवार को छापेमारी कर दो दर्जन शराब भठ्ठियों को ध्वस्त कर दिया। वही करीब 28 सौ लीटर अर्धनिर्मित व 35 लीटर चुलाई शराब बरामद किया।मामले में सात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज किया गया जिसमे शत्रुघ्न मुखिया,जगु मुखिया,भैरव मुखिया, हरिहर मुखिया, लालबाबू मुखिया,शंभु सहनी व रंजित सहनी का नाम शामिल है। जबकि इन लोगो का कहना है कि वे लोग शराब बनाने का काम छोड़ कर मेहनत मजदूरी कर रहे है।