बंजरिया प्रखंड में सोमवार को एकता मैरेज हॉल में प्रखंड वार्ड संघ का गठन किया गया। जिसमें नन्दकिशोर दुबे को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। जबकि दिलशेर मिया को उपाध्यक्ष व नीतू देवी को प्रखंड सचिव मनोनीत किया गया। जानकारी देते हुए वार्ड सदस्य नितेश कुमार पाठक ने बताया कि संग़ठन चुनाव की सूचना पत्र द्वारा बीडीओ को दे दी गई है। नितेश कुमार ने बताया कि संगठन संघ के विकास व उसकी समस्या के निवारण के लिए लगातार काम करेगा। उनोन्हे बताया कि तीन बार से लगातार विजयी होने वाले नन्दकिशोर को अध्यक्ष बनाया गया है। इनके अनुभव का लाभ प्रत्येक सदस्य को मिलेगा। इस अवसर पर संजू देवी,शंभु मुखिया, महेश ठाकुर,राजकुमार साह,नितेश कुमार,मनीष कुमार,मोख्तार भगत,रीता देवी,सगीर आलम,लक्ष्मी साह,बशिष्ठ नारायण दुबे सहित अन्य वार्ड सदस्य उपस्थित थे।