बंजरिया में खाद की किल्लत से किसानों को महंगे मूल्य पर खाद खरीदना पड़ रहा है। किसान तेरस राम,बाबूलाल राम सहित अन्य ने बताया कि सेमरा के पैक्स में खाद नही मिल रहा है। जिससे किसान तुरकौलिया, सुगौली व मोतिहारी से बारह सौ रुपये का डीएपी 15 सौ से अठारह सौ रुपये में खरीदने को मजबूर है। पैक्स अध्यक्ष विजय चौधरी ने बताया कि इफको द्वारा सेमरा पैक्स को पिछले दो वर्षों से खाद नही दिया जा रहा है। जबकि जिला कृषि पदाधिकारी व प्रखंड कृषि पदाधिकारी खाद की किल्लत से इंकार कर रहे है।