3 जनवरी को सूप्पी हाई स्कूल में 15 वर्ष से ऊपर के सभी बच्चों को कोरोना का टीका लगेगा।सभी अभिभावकों से आग्रह है कि अपन बच्चों को आधार कार्ड के साथ भेजना सुनिश्चित करें ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

नए साल का पार्टी मनाने के लिए बकरा चुराना दो युवकों को महंगा पड़ गया। ढाका थानाध्यक्ष अभय कुमार ने गुरुवार की रात्रि करसहिया बघवा पोखर के समीप दो युवकों को बकरा लाते हुए देखा। पुलिस की गाड़ी को देखते ही दोनों युवक सड़क से उतरकर खेत की ओर भागने लगा।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

बंजरिया के चांटी माई मंदिर में शुक्रवार से तीन दिवसीय अष्टयाम शुरू होगा। जिसकी तैयारी पूरी जोर शोर से चल रही है।

Transcript Unavailable.

बंजरिया प्रखंड के फुलवार दक्षिणी पंचायत के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को सोमवार अंचल कार्यालय के सभागार में शपथ दिलाया गया। इसमे मुखिया कृष्ण कुमार दुबे उर्फ हनुमान दुबे, सरपंच नेवाजी मिया सहित पंचायत के सभी वार्ड सदस्य व वार्ड पंच को शपथ दिलाया गया। मौके पर बीडीओ सुनील कुमार ने सभी लोगो को शराबबन्दी की भी शपथ दिलाई।

बंजरिया थाना क्षेत्र के दरोगा टोला से सोमवार को पुलिस ने बँसवारी से 19 लीटर चुलाई शराब बरामद किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि मामले में तस्कर हृदेश सहनी व अवधेश सहनी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि दिवा गश्ती के दौरान पुलिस ने बंसवारी में कुछ लोगो की भीड़ देखी नजदीक जाने पर लोग भागने लगे। पुलिस द्वारा निरीक्षण के दौरान बंसवारी से बोरे में छुपा कर रखा 19 लीटर चुलाई शराब बरामद किया । मामले में दोनो पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजरिया में सोमवार को कोबिड 19 की दूसरा टीका ससमय लेने वाले कुल 9 व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया। पुरष्कार वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ईश्वरचन्द व सीओ मणि कुमार वर्मा द्वारा किया गया। वही पुरस्कार पाने वालों में देवन्ती देवी,चंदन कुमार, राजेश प्रसाद,अली इमाम मियां,शेख शकूर तथा रंजू देवी रहीं। बाकी लोगो को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पुरष्कार केयर इंडिया के सौजन्य से कोविड के दूसरा टीका को बढ़ावा देने हेतु दिसंबर 21 तक प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र में प्रति सप्ताह आयोजित किया जाएगा। पुरस्कार हेतु नाम का चयन राज्य से चयनित कर प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र को सूची उपलब्ध करा दी गई थी। जिसके आधार पर पुरस्कार का वितरण किया ज रहा है। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामाशंकर सिंह स्वास्थ्य प्रबंधक श्री आदित्य रंजन, डॉ अभय कुमार चौबे,अमित कुमार,रजनीश कुमार पांडेय, अभिमन्यु कुमार,नीलम कुमारी,संस्था केयर इंडिया के भारतेंदु प्रसाद,रमेश सिंह,शशांक शेखर व अन्य उपस्थित थे।

नववर्ष के अवसर पर चांटी माई मंदिर में लगने वाले मेले को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। मंदिर परिसर की साफ सफाई के साथ सजाने के काम किया जा रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर दो दिनों तक चलने वाले अखंड अष्टयाम की तैयारी चल रही है। इस अवसर पर भक्तों को महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। बताते चले कि पूजा में बैदिक रीति रिवाज से मंत्रोच्चारण के साथ किया जाता है। साथ ही भीड़ के लिए पुलिस प्रशासन की व्यवस्था कि जाती है।

न्यायालय के निर्देश पर विभिन्न कांडों में जब्त शराब बिनष्ट किया गया। थाना क्षेत्र के सिंघिया में पुलिस द्वारा 45 कांडों में जब्त अंग्रेजी व चुलाई शराब को विनष्ट किया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि 45 कांडों में जब्त 6929 लीटर शराब बिनष्ट किया गया। इस अवसर पर सीओ मणि कुमार वर्मा,थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार, उत्पाद कार्यालय के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Transcript Unavailable.