ग्राम सभा मे पंचायत विकास योजनाओं पर हुई चर्चा पुरनहिया---पंचायत सरकार के गठन के पश्चात बसंतपट्टी पंचायत के म•वि•बसंतपट्टी के प्रांगण मे गुरुवार को एक ग्राम सभा आयोजित की गई।मुखिया संजय कुमार महतो की अध्यक्षता मे आयोजित इस ग्राम सभा मे पंचायत विकास योजना के तहद सबकी योजना सबका विकास विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।मुखिया ने बताया कि सातनिश्चय योजनान्तर्गत जल जीवन-हरियाली, राशन कार्ड,प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य आदि मुद्दों पर विस्तृत विचार विमर्श किया।रोजगार सेवक राकेश कुमार झा ने मनरेगा योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के कार्ययोजनाओ की जानकारी दी।ग्राम सभा मे बतौर मुख्य अतिथि पंचायती राज पदाधिकारी मौजूद थे।मौके पर इंदिरा आवास सहायक अशोक कुमार, पंचायत सेवक सुबोध कुमार, जेई दीपक कुमार के अलावा कई ग्रामीण व वार्ड सदस्य मौजूद थे।
बंजरिया के नवनिर्वाचित उप प्रमुख अनिल कुमार यादव उर्फ पपु यादव ने बताया कि प्रखंड में केवल बिकास के कार्य किये जाएंगे। प्रखंड में सड़क,बिजली, पानी,शिक्षा व स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यो पर बल दिया जाएगा।
बंजरिया थाना परिसर में मंगलवार को एक महिला अपनी 13 वर्षीया पुत्री के साथ न्याय की गुहार लगा रही थी। जानकारी देते हुए रानी ने बताया कि मंगलवार को वह निजी विद्यालय में पढ़ाने जा रही थी। तभी उसका पति रास्ते मे घेर कर जान से मारने की धमकी दी है। जिससे वह काफी डर गई।
सिंघिया गुमटी 163 एनएच पर मंगलवार को जाम लग गया। जिससे एक तरफ का यातायात बिल्कुल बन्द हो गया। साथ ही जाम के कारण गाड़ियों की लाइन थाना के मुख्य द्वार तक पहुंच गया।
बंजरिया पुलिस द्वारा थाना के मुख्य द्वार के बाहर दोपहिया वाहन जांच अभियान चलाया। जिसमे दो दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चालक की जाँच की गई।
बंजरिया के चांटी माई मंदिर में सोमवार को पूजा सम्पन्न होने के बाद पशुओं की बलि शुरू हो गई। जानकारी देते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद ने बताया कि चांटी माई के दरबार मे सालों भर बलि देने की प्रथा है। परन्तु नववर्ष के पूजा के अवसर पर साथ ही दशहरा में नवमी तक बलि नही दी जाती है। सोमवार को विधिवत पूजा समाप्त होने के साथ ही बलि दी जाने लगी। सोमवार को पहली बलि फुलवार के बिटू सिंह के खसी की दी गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 16 में उन्होंने माता से नौकरी के लिए मन्नत मांगी थी। जो पूरी हो गई जिसके बाद उनके लिए बलि देने लाया हूँ।
बंजरिया के चांटी माई मंदिर में रविवार को भी माता का दर्शन करने वालो को भी भीड़ लगी रही। मंदिर समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद ने बताया कि रविवार को भी मंदिर में सुबह से दर्शन करने वालो की भीड़ लगी रही। जबकि मंदिर समिति लगातार तीसरे दिन भी महाप्रसाद का वितरण होता रहा। अध्यक्ष ने बताया कि माता के भंडारे में बंजरिया बाजार समिति,साहू टोला,पीपरा,सिंघिया,व पुण्यदेव नगर के लोगो ने दिल खोल कर आटा, चावल,तेल,सब्जी दान में दिया है। वही लगातार तीसरे दिन भी राम नाम की धुन पर कलाकार मनोरंजन करते रहे।
सुगौली सुकुलपाकड़ के नवनिर्वाचित मुखिया अशफाक अहमद को लड्डू से तौलकर ग्रामीणों ने दी बधाई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पश्चमी चंपारण जिला अंतर्गत चौतरवा थाना के मझऊवा गाव मे की गई छापेमारी में 30 लिटर चुलाई शराब के साथ शनिवार की रात धँधेबाज़ को गिरफ्तार किया गया। ए एस आई शिवाकांत सिंह के नेत्वारित मे पुलिस बल के साथ छप्पेमारी की गई। शराब मद्य निषेध अधिनियम के तहद प्राथमिकी दर्ज कर रबिवार् को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शराब बंदी को लेकर पुलिस की नजर बनी हुई हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुप्पी प्रखंड अंचल अधिकारी राम जी प्रसाद केसरी एवं थाना प्रभारी मंजर अहमद खान के द्वारा भुमि सुधार को लेकर जनता दरबार लगाई गई। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
