तस्करी रोकने को लेकर सीमा क्षेत्र के गिरी घाट पर सघन जांच अभियान। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सुगौली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हुई बैठक। नगर इकाई कमेटी का किया गया गठन।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बंजरिया प्रखंड सरपंच संघ का गठन ग्राम कचहरी गोखुला में बुधवार को हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से सात पंचायतों के सरपंचों ने सिसवापूर्वी के सरपंच भागमती देवी को प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया।

बंजरिया पीएचसी पकड़िया में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कोविड की दूसरी खुराक ससमय लेने वाले कुल 11 लोगो को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वालों में सुगुन तारा, अंगूरी बेगम, सईदा खातून,जमीला खातून,कलावती देवी, नजमुन्निसा व मीर कादिर शामिल थे।

बंजरिया पीएचसी द्वारा गुरुवार को 15 से 18 वर्ष के1037 बच्चो को कोविद 19 का टीका दिया गया। जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार झा ने बताया कि प्रखंड के सभी 16 उच्च विद्यालयों में टीकाकरण कार्यक्रम चलाया गया। जहां पीएचसी के एएनएम लगातार टीका लगा रही है।

बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा व फुलवार से शराब के बरामदगी में दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि फुलवार से शराब तस्करी के मामले में रामबाबू पासवान, व चैलाहा से मनोज महतो को गिरफ्तार किया गया है। जो पिछले कई माह से फरार चल रहे थे। जिनकी पुलिश तलाश कर रही थी। इन लोगो के ऊपर अवैध शराब रखने व बिक्री करने का आरोप है।

बंजरिया प्रखंड सिसवा पश्चिमी पंचायत भवन में गुरुवार को आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें नव निर्वाचित वार्ड सदस्य व पंचायत समिति सदस्य का स्वागत किया गया। वही मुखिया माया देवी ने सभी वार्ड सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य व कार्यकाल की शुभकामना दी। साथ ही पंचायत सचिव जय किशोर बैठा के द्वारा आम सभा का आयोजन व उद्देश्य के बारे में बताया गया।

बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा कोठी से 94 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बुधवार रात दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जिसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बंजरिया प्रखंड के सेमरा पंचायत में गुरुवार आम सभा का आयोजन कुया गया। परन्तु आवास सहायक के अनुपस्थित रहने के कारण बैठक नही हो पाया। जानकारी देते हुए मुखिया अनिल राम व उप मुखिया सोनू पाठक ने बताया कि बैठक में आवास सम्बंधित चर्चा होनी थी। परन्तु आवास सहायक बिना सूचना के गायब रहे।

नायका टोला के समीप पीकअप की ठोकर से एक व्यक्ति की हुई मौत।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।