बंजरिया पीएचसी पकड़िया में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कोविड की दूसरी खुराक ससमय लेने वाले कुल 11 लोगो को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वालों में सुगुन तारा, अंगूरी बेगम, सईदा खातून,जमीला खातून,कलावती देवी, नजमुन्निसा व मीर कादिर शामिल थे।