बंजरिया प्रखंड सिसवा पश्चिमी पंचायत भवन में गुरुवार को आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें नव निर्वाचित वार्ड सदस्य व पंचायत समिति सदस्य का स्वागत किया गया। वही मुखिया माया देवी ने सभी वार्ड सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य व कार्यकाल की शुभकामना दी। साथ ही पंचायत सचिव जय किशोर बैठा के द्वारा आम सभा का आयोजन व उद्देश्य के बारे में बताया गया।