बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा व फुलवार से शराब के बरामदगी में दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि फुलवार से शराब तस्करी के मामले में रामबाबू पासवान, व चैलाहा से मनोज महतो को गिरफ्तार किया गया है। जो पिछले कई माह से फरार चल रहे थे। जिनकी पुलिश तलाश कर रही थी। इन लोगो के ऊपर अवैध शराब रखने व बिक्री करने का आरोप है।
