बंजरिया प्रखंड के बंजरिया पोखरा के सरकारी भूमि पर सोमवार को हो रहे अवैध निर्माण को तोड़वा दिया। साथ ही कलावती देवी के खिलाफ अवैध निर्माण के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी देते हुए सीओ मणि कुमार वर्मा ने बताया कि बंजरिया पोखरा सरकारी गैर मजरुआ भिंड की जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। जिसकी सूचना कलावती देवी को दे दी गई थी। वावजूद इसके सरकारी निर्देशो की अवहेलना करते हुए अवैध पक्का निर्माण कराया जा रहा थी। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में एलबेड्स घर को तोड़ दिया गया। साथ ही दुबारा निर्माण नही करने का निर्देश दिया गया।