बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा कोठी से पुलिस ने छापेमारी कर 15 लीटर चुलाई शराब बरामद किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि चैलाहा कोठी के सिकन्दर मुखिया के घर से छापेमारी कर 15 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया है। वही तस्कर सिकन्दर मुखिया पुलिस को देख भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि उक्त तस्कर के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
