जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलामहासचिव कमरे आजम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चंपारण यात्रा को सफल बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की शराबबंदी जनता के हित में है। शराब मनुष्य के शरीर के साथ पैसा को भी बर्बाद करता है। शराब छोड़ देने से परिवार की सुख शांति व चैन वापस लौट जाती है। साथ ही शराबबंदी के समर्थन करते हुए राज्य के लोगो से शराब नही पीने की अपील भी की ।