बंजरिया बीआरसी भवन झखिया के सभागार मेंप्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना से सम्बंधित पीएफएमएस अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। जिसमे फेनहारा के एमडीएम साधन सेवी राजकुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जहां प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रखंड के सभी प्रधान शिक्षक को प्रशिक्षित किया गया। ताकि इसका लाभ सभी लाभुकों को अधिक से अधिक गुनवत्ता पूर्ण प्राप्त हो सके। जिसकी अध्यक्ष प्रखंड एमडीएम साधन सेवी अरविंद कुमार द्वारा की गई। इसमे प्रखंड के सभी साधन सेवी व लिपिक सहित सभी सम्बंधित शिक्षक हिस्सा लिए।
बंजरिया के चैलाहा के युवक की सुगौली थाना क्षेत्र के वनस्पति माई मंदिर के पास शुक्रवार बाइक दुर्घटना में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वही एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लेकर गई। मृत युवक की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा कोठी निवासी बनती सहनी के 22 वर्षीय पुत्र गुड्डू सहनी के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीण शमीना खातुन ने बताया कि चैलाहा कोठी से 3 युवक अपाचे बाइक से बेतिया से चैलाहा के तरफ आ रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें एक कि मौत व एक चंदन कुमार घायल हो गया। जिसका इलाज निजी हॉस्पीटल में चल रहा है। मृत युवक की 6 माह पूर्व ही शादी हुई थी।
मच्छर भगाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रो में आज भी घूर का व्यवस्था
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक के बाद 22 दिसंबर से समाज सुधार यात्रा करने जा रहे हैं. यह यात्रा 15 जनवरी तक चलेगी. इस यात्रा में सभी जिलों को शामिल किया गया है. 22 दिसंबर को मोतिहारी पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण से मुख्यमंत्री की समाज सुधार यात्रा शुरू होगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीनशन के सेकेंड डोज़ के प्रति लोगों जागरूक करते हुए पुरस्कार का वितरण किया जा रहा है, मोतिहारी सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार पासवान ने बताया गया कि राज्य भर में कोविड-19 टीकाकरण से दूसरे खुराक के स्तर में वृद्धि लाने के उद्देश्य से दूसरे खुराक हेतु ड्यू लाभार्थियों द्वारा ड्यू तिथि के 7 दिन के अंदर में अगर द्वितीय खुराक प्राप्त कर लिया जाता है तो उन्हें लक्की ड्रॉ के माध्यम से उपहार देकर पुरस्कृत किया जा रहा है।
आज यानी गुरुवार को दिन के3 1 बजे से खरमास प्रारंभ हो गया है, जो मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी 2022 की रात्रि 8:50 पर समाप्त होगा। इस संबंध में आचार्य बृजभूषण दुबे ने बताया कि ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में होने वाली प्रत्येक घटना पर पड़ता है। इसके कारण कई बार लाभ मिलता है तो कई बार हानि भी झेलनी पड़ती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
SSB 20वीं वाहिनी कुण्डवा चैनपुर ने गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए सीमा क्षेत्र के पिलर संख्या 348/11 के समीप से 30 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के विरोध में आज यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने बैंकों में तालाबंद कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस विरोध में यूनियन बैंक, स्टेट बैंक, पीएनबी, इंडियन बैंक व केनरा बैंक समेत अन्य कर्मी शामिल रहे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बंजरिया थाना क्षेत्र के गोखुला की निवासी सबनम खातून के साथ हुई धोखाधड़ी। बताते चले अशफाक नामक व्यक्ति ने सबनम खातून से कुछ दिन पहले कार्ड बना देने के क्रम मे उनसे उनका आधार कार्ड, पासबुक और फिंगर प्रिंट लिया था। जिसके कुछ दिन बाद सबनम खातून को पता चला की उनके बैंक से 34000 रुपए गायब थे। आपको बता दे की असफाक ने उन्हे 4 दिनों तक बुला कर लगातार उनका फिंगरप्रिंट लिया था और इस चार दिन के क्रम मे उनके कुल 34000 रुपए धोके से निकाल लिए गय। पूछे जाने पर असफाक के तरफ से कोई प्रतिक्रिया नही थी जिसके बाद सबनम खातून पंच के पास गई और गुरुवार को मामले की सुनवाई मे पंच ने असफाक को 4 दिनों मे सारे पैसे लौटाने की महूलत दी।
थाना क्षेत्र के सिंघिया में बुधवार को एक हजार लीटर शराब विनष्ट किया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में एक हजार लीटर शराब विनष्ट किया गया। यह शराब पूर्व थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान के कार्यकाल का था। इसलिए इस अवसर पर वे उपस्थित थे। वही उत्पाद बिभाग के अधिकारी,मजिस्ट्रेट व वर्तमान थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।
