बंजरिया प्रखंड के गोखुला स्वास्थ्य उपकेंद्र पर सप्ताह में तीन दिन मरीजों का इलाज करेंगे पीएचसी के चिकित्सक। इस खबर को सुनकर क्षेत्र के लोगो मे खुशी की लहर दौड़ गई है। जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार झा ने बताया कि गोखुला उप स्वास्थ्य केंद्र का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। जहाँ प्रसव से लेकर अन्य आवश्यक जांच व इलाज किया जाएगा।