बंजरिया थाना क्षेत्र के फुलवार से पुलिस ने 5 लीटर चुलाई शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण बरामद किया है। वही करीब एक हजार लीटर गुड़ का घोल बहा दिया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर फुलवार में छापेमारी की गई। जहां वार्ड 4 रामबाबू सहनी के घर मे शराब बनाने के उपकरण सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। जबकि 5 लीटर चुलाई शराब व एक हजार लीटर गुड़ का घोल बहाया गया। जबकि कारोबारी पुलिस को देख भागने में सफल रहा। मामले में रामबाबू सहनी के खिलाफ अवैध शराब बनाने,रखने व बेचने का प्राथमिकी दर्ज किया गया है।