बंजरिया के पँचरुखा मध्य पंचायत में पंचायत द्वारा पंचायत सरकार भवन का निर्माण पूरा कर लिया गया। भवन के निर्माण होने से अब पंचायत सरकार भवन में ही पंचायत के कर्मी बैठ कर पंचायत के लोगो का काम निपटाएंगे। अब पंचायत के लोग राजस्व जमा,आय,आवास,जाति, जन्म,मृत्यु सहित अन्य प्रमाण पत्रों के लिए प्रखंड व अंचल कार्यालय का चक्कर नही लगाएंगे। इस भवन को बनाने में करीब सवा करोड़ रुपया खर्च हुआ है। इसमे चार कमरे व कई मीटिंग हॉल बनाया गया है। ताकि ग्रामीणों की सामाजिक बैठक के साथ सरकारी स्तर की बैठक का भी आयोजन किया जा सके।