बंजरिया के चैलाहा व अजगरवा से 25 लीटर चुलाई शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि चैलाहा कटिहरिया टोला से जगुलाल को 20 लीटर व अजगरवा से सिंधु सहनी को 5 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शराब तस्करों के साथ लगातार छापेमारी चलाया जाएगा।
