बंजरिया थाना क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की गई थी। क्योकि पटना उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश के प चंपारण यात्रा पर जा रहे थे। यात्रा से पहले पूरे सड़क को वनवे कर दिया गया था। सिंघिया गुमटी के पास थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार स्वम् मोर्चा संभाले हुए थे। वही यात्रा के साथ सदर एसडीएम सौरभ सुमन यादव,सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी चल रहे थे।
