बंजरिया थाना के मुख्य द्वार के सामने एनएच पर शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। जहां पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान के दौरान चालको से पांच हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि थाना के मुख्य द्वार के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें कुल पांच हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। जांच में करीब ढ़ी दर्जन बाइक सवार से लाइसेंस,इंसयोरेसन,ऑनर बुक,हेलमेट की जांच की गई। इस दौरान कई वाहन चालक बिना कागज के पाए गए जिनसे जुर्माना लिया गया। जांच अभियान में दरोगा रामदखल सिंह,पुलिस बल के जवान मौजूद थे।