बंजरिया के अजगरी गन्ना क्रय केंद्र पर पिछले दो दिनों से गाड़ी नही आने से किसानों की बढ़ी परेशानी। किसान रामविनय सिंह ने बताया कि ठंढ के दिनों में मवेशी के साथ खुले में रहना बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन गाड़ी आने से गाड़ी अनलोड कर घर चले जाते थे। वही क्रय केंद्र पर कार्यरत प्रवेक्षक राधाकांत झा ने बताया कि मिल में जाम लग जाने से गाड़ी नही आ पाई है। जल्द ही गाड़ी मंगवा कर गाड़ी अनलोड कर किसानों को भेज दिया जाएगा।