मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा से वंचित रह गए। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में दूसरा मौका दिया है। 31 अगस्त तक सामान्य शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरे जा सकेंगे। महाविद्यालय ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि यूजी व पीजी की परीक्षा से वंचित विद्यार्थी से संपर्क करें उन्हें दिए गए दूसरे मौके की जानकारी उपलब्ध कराएं। ताकि साल बर्बाद ना हो सके। और उन्हें परीक्षा में बैठने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सके। साथ ही छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के करीब 1 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए थे। इसी को देखते हुए शासन ने उन्हें दूसरा मौका दिया है।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूल में मैदान में आ गए हैं। इसकी शुरुआत में जिले में एक- एक सीएम राइज स्कूल के माध्यम के साथ हुई है। हर विकासखंड में एक-एक सीएमराईज खोले गए हैं। जिसमें इस बार से केडीवन की कक्षाएं शुरू हो गई है। इन स्कूलों के यह हाल है, कि केजीवन से कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं होगी। इसके पहले वर्ष में केजीवन में सिर्फ अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश लिया गया है। वहीं हिंदी माध्यम में अब एडमिशन में लोगों की रुचि कम होती जा रही हैं। और अंग्रेजी माध्यम में लोग रुचि दिखा रहे हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से गणेश अंबालारे बता रहे हैं। कि ग्राम के सरपंच परमार ने लोधीखेड़ा के थाना में स्थित स्टाफ को रक्षाबंधन पर राखी बांधकर रक्षाबंधन त्यौहार मनाएँ। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से गणेश अंबालारे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड सौंसर के जामसावली मंदिर में पूर्व अध्यक्ष देवराव पातुरकर के निधन पर सौसर के सामाजिक संगठन व कांग्रेस के विधायक विजयरेवनाथ चौरे ने स्मारक बनाने देने का प्रस्ताव रखा है। साथी अन्य कोई समस्या आने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन से अवगत करायेगे।समस्या का समाधान किया जाएगा ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से गणेश अंबाडारे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और जिले के सांसद नकुल नाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है ।साथ ही शुभकामनाएं संदेश में उन्होंने छिंदवाड़ा जिले का एक पारंपरिक पर्व रक्षाबंधन एवं भुजरिया का त्यौहार है। उसे शांति सद्भावना पूर्वक मनाने की अपील की है साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए यह त्यौहार मनाने की अपील की गई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से गणेश अंबाडारे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में आयुष्मान कार्ड को लेकर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और इसी कार्यक्रम में जेल में बंदियों के 71 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि बीते 2 पखवाड़े से जेसीओ गैस कंपनी में कामगारों की हड़ताल चल रही है। प्रबंधक को प्रशासन के पास कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है ।वहीं शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने कामगारों के समर्थन में कंपनी गेट पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कामगारों की बैठक में शामिल हुए विधायक विजय रेवनाथ चौरे ने कामगारों की मांगों का समर्थन किया है। वही कामगारों की हड़ताल के 14 दिन भी सुबह की पाली में कामगारों के साथ कंपनी गेट पर पहुंचे वहीं आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनिल ठाकरे ने कहा कि कामगारों के संबंध में बात करने से नकार दिया है। बीते एक पखवाड़े से पैसे निकाल इकारी की उपस्थिति में समस्या का हल निकालने का प्रयास प्रबंधक के अड़ियल रवैए के कारण सफल नहीं हुआ है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में इन दिनों वायरल फ्लू का प्रकोप बना हुआ है। इसमें लोग तेज बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। बुखार 102 से 105 डिग्री तक पहुंच रहा है। इसी परिवार से एक को शुरू हो गया हो तो पूरा परिवार संक्रमित हो रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ रहा है। चिकित्सकों का कहना है, कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी इन फ्लू से प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना गाइडलाइन के साथ रक्षाबंधन त्यौहार मनाने की की गई अपील।

सौंसर- सौंसर के लाखनवाड़ी जंगल सत्याग्रह की 91 वर्षगांठ पर शनिवार को नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में हम फाउंडेशन के तत्वावधान में मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य शैलजा बत्रा ने की। हम फाउंडेशन के संरक्षक अधिवक्ता एमएम पुरी विषेश अतिथि थे। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ गुलाबराव पांडे, सचिव प्रशांत तुपकर, तर्कशील संस्था सचिव पीकेएस गुर्वे, सामाजिक कार्यकर्ता दिनकर पातुरकर, बीआरसी भास्कर गावंडे ने जंगल सत्याग्रह का इतिहास, इस से जुड़े स्वतंत्र संग्राम सेनानियों के कार्य की जानकारी दी साथ ही और पौधारोपण और इस के संरक्षण की आवश्यकता पर विचार रखे। इस अवसर पर आयोजकों के आग्रह पर स्कूल प्राचार्य की और से यह निर्णय भी लिया कि उत्कृष्ट विद्यालय में स्थित स्वतंत्र संग्राम सेनानी स्मारक पर प्रति वर्ष जंगल सत्याग्रह की वर्षगांठ मनाई जाएगी। ताकि छात्रों को देश के आजादी में शामिल स्वतंत्र संग्राम सेनानियों के जीवन कार्य से अवगत कराते हुए उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत कर सके। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सूर्यकीर्ति काले ने किया। इस अवसर पर शिक्षक रविंद्र मांगे, सजंय गवनेकर, सलिम शेख, योगेष गौतम, सुरेश वाघमारे व स्कूल स्टॉफ उपस्थित था।