मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि प्रदेश में 2 दिन से टीकाकरण का महाअभियान प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने बुधवार को वर्चुअल शुभारंभ किया। शासकीय उच्चतर विद्यालय में आयोजित समारोह में वर्चुअल शामिल हुए। प्रभारी मंत्री पटेल ने कहा कि यह अभियान जिंदगी बचाने का अभियान है। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। सभी सहभागी बने। जिन्होंने वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है ,वह दूसरा डोस लगवाएं। जिन्होंने एक भी दोनो नहीं लगवाया है, वह इस महा अभियान में शामिल होकर पहला दो डोज लगवाएं। महा अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिला कलेक्टर से सौरव कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ,जिला पंचायत सीईओ हरेंद्र नारायण, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से दिनकर पातुलकर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि रामाकोना - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के नवागत रासेयो स्वयंसेवकों सेविकाओ का एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम समन्वयक श्री अशोक मराठे राष्ट्रीय सेवा योजना,रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर एवं जिला संगठक डॉ वाय के शर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। नवागत रासेयो स्वयंसेवकों का वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने तिलक एवं रासेयो बैज लगाकर उनका रासेयो परीवार में शामिल होने पर स्वागत किया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने रासेयो के लक्ष्यगीत उठे समाज के लिए उठे एवं युवा गीत आओ जिंदगी को उन्नति दे गीत के माध्यम से रासेयो के लक्ष्य से सबको अवगत कराया।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि मंगलवार को समय-सीमा की बैठक में जिला कलेक्टर सौरव कुमार सुमन ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए। डि ग्रेड वाले विभागों को सुधार करने की हिदायत दी है । जिला कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के ऐसे प्रकरण जो बिना अटैड के अगले लेवल में पहुंच गए हैं। उनमें जिम्मेदार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करें सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में जिला अच्छी स्थिति में रहे। इसके लिए नियमित रूप से शिकायतों को देखें। और उनका संतुष्टि और गुणवत्ता के साथ समय पर निराकरण कर आए।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अब तक जिले में 53 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन का फर्स्ट डोज लगाया जा चुका है। वही 25 व 26 अगस्त को वैक्सीन के महाअभियान का आयोजन किया गया है। जिसमें पहले दिन फास्ट डोज और दूसरे दिन सेकंड रोज लगाए जाएंगे। प्रशासन ने इस 2 दिन के महाअभियान में एक लाख 1 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। वही मंगलवार को प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने वर्चुअल वार्ता में महा अभियान की जानकारी देते हुए सभी को इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि कोरोना का हाल में शिक्षा से विद्यार्थी वंचित न रहे इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। और इसी कड़ी में कक्षा नौवमी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पेन ड्राइव में पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया जा रहा है ।जिसके जरिए विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे ।वहीं मंगलवार को विकासखंड छिंदवाड़ा के ग्राम बोनाखेड़ी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए अतिरिक्त संसाधन के रूप में पाठ्यक्रम युक्त पेनड्राइव जिला कलेक्टर ने वितरित की।
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में जाना अब महंगा पड़ रहा है। बसों में पहले की तुलना में लगभग दोगुना किराया वसूला जा रहा है ।जबकि केवल चंद बसे सड़कों पर दौड़ रही है। बसों की यह किराया वृद्धि बस संचालकों ने कर दी है ।और ना के बाद पब्लिक ट्रांसपोर्ट के हाल बेहाल है। महाराष्ट्र तक बस का परिवहन पूर्ण तरीके से पिछले 4 माह से बंद पड़ा हुआ है। बाहरी मार्गों पर भी 50 फीसदी ही बसें संचालित हो रहा है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में मानसून सिस्टम कमजोर पड़ने से बारिश की गतिविधि बीते 3 से 4 दिनों से थम सी गई हैं। वही सावन महीने बीत जाने के बाद 10 फ़ीसदी कम बारिश आ गई है। वहीं भू-अभिलेख विभाग के अनुसार 23 जुलाई से 22 अगस्त तक सावन के महीने में जिले में औसत बारिश 272 मिलीमीटर दर्ज की गई । इसके चलते अब तक कुल औसत बारिश 645. 2 मीमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। लेकिन पूरे सावन महीने में 2 दिन अच्छी बारिश हो सके लगातार बादलों के बने रहने और रिमझिम बारिश में सावन महीना बीत गया है। अब जिलेवासियों को भादो महीने में अच्छी बारिश की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि पूर्ण संस्करण के कारण नौवमी से 12वीं तक की कक्षाएं 50 फीसद की उपस्थिति में खोली गई है। वैसे तो स्कूलों को शुरू होने 1 महीने के आस-पास हो रहा है। लेकिन अभी भी विद्यार्थी की उपस्थिति कम है। इसमें सबसे कम कक्षा 12वीं के विद्यार्थी की उपस्थिति है। जो विद्यार्थियों की उपस्थिति कम है। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि हर दिन उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों का डाटा विमर्श पोर्टल पर प्राचार्य को दर्ज करना है ।इसके बाद भी जिले में इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पिछले दिनों तक जो डाटा विभाग ने सौंपा है, उसके अनुसार कक्षा नौवमी से बारहवीं तक के सभी स्कूलों में उपस्थिति का आंकड़ा कम ही है।
Transcript Unavailable.
