सेन समाज चौरई द्वारा सेन जयंती समारोह एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन नगर के संतुष्टि लॉन में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी मुख्य अतिथि व जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरोज राधेश्याम रघुवंशी कार्यक्रम अध्यक्ष शामिल हुई ।मुख्य अतिथि श्री दुबे ने सेन महाराज को नमन कर कहा कि सेन समाज की गौरवशाली परंपराओं का उल्लेख करते हुए समाज की एकजुटता और प्रगति की सराहना की साथ ही समाज के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

स्कूल शिक्षा विभाग के विद्यालय उपहार योजना अंतर्गत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल के मार्गदर्शन में उपहार योजना विद्यालयों में संचालित हो रही है।राज्यपाल पुरुस्कृत शिक्षक व सचिव टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चाँद श्री राकेश कुमार मालवीय ने बताया कि विकासखंड चौरई के संकुल केंद्र व जनशिक्षा केंद्र चाँद के शासकीय प्राथमिक शाला पठरा जंगली रैय्यत में टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चाँद द्वारा अध्ययनरत 15 छात्र-छात्राओं को गर्म स्वेटर व आंगनवाड़ी के 3 बच्चों को आवश्यक कपड़े प्रदान किये गए। ग्राम पठरा जंगली रैय्यत जो पहाड़ी पर स्थित है और आदिवासी समाज के लोग निवास करते है तथा पहाड़ी में होने की वजह से ठंडी हवा का वहां ज्यादा प्रकोप ।

गुरैया सब्जी मंडी परिसर में गत दिवस साप्ताहिक जैविक प्राकृतिक हाट बाजार का शुभारंभ प्रदेश के लोक निर्माण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में उद्यानिकी महाविद्यालय की राहे छात्राएं एवं प्रथम वर्ष के छात्रों ने वैज्ञानिक डॉ. गौरव महाजन एवं सहायक प्राध्यापक डॉ.शिखा शर्मा के मार्गदर्शन में भ्रमण किया।

जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा की आयुष विंग में विगत दिवस व्यावसायिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांवरी, मोहखेड़ ब्लॉक के लगभग 50 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस दौरान आयुष विंग छिंदवाड़ा के प्रभारी डॉ.नितिन टेकरे द्वारा विद्यार्थियों को आयुष चिकित्सा पद्धति, स्वास्थ्यकर जीवनशैली, रोगों की रोकथाम एवं अस्पताल की विभिन्न सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को व्यावसायिक प्रशिक्षक सुश्री स्वेता सनोडिया, श्री कपिल लोखंडे एवं श्री राकेश वासनिक के मार्गदर्शन में अस्पताल भ्रमण कराया गया तथा रात्रिचर्या-ऋतुचर्या, औषधीय पौधों एवं मसालों का औषधीय उपयोग, योग, एनीमिया, संधिवात, चर्मरोग, सिकल सेल, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं आनंदमय जीवनशैली जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन और जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल के मागदर्शन में जिले की संस्थाओं में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल पुरुस्कृत शिक्षक व खेल संयोजक श्री राकेश कुमार मालवीय ने बताया कि चाँद मंडल स्तर के खेलों का संकुल केंद्र चाँद में प्राचार्य श्री महेश कुमार रघुवंशी के नेतृत्व में गत दिवस समापन हुआ। यह खेल प्रतियोगिता 01 दिसंबर से प्रारंभ होकर 04 दिसंबर 2025 को सम्पन्न हुई ।

जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोड़ी के प्राचार्य डॉ.सी.एस.पानकर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6वीं में चयन परीक्षा 2026-27, 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित की जायेगी। इस वर्ष परीक्षा के लिये छिन्दवाडा जिले के विभिन्न 11 ब्लॉकों में 49 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिन 13239 छात्र-छात्राओं ने नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिये ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किया है वह सभी छात्र-छात्राएँ नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in or ebseitms.rcil.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र अपने-अपने ब्लॉक के बी.आर.सी. या बी.ए.सी. के माध्यम से भी ले सकते हैं।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के परीक्षा परिणाम में वृद्धि के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल के मार्गदर्शन में सतत निरीक्षण एवं परीक्षा उन्नयन के प्रयास के अंतर्गत आज सहायक संचालक शिक्षा श्री पी.एल.मेश्राम ने छिंदवाड़ा व चौरई विकासखंड की विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण किया।सहायक संचालक शिक्षा श्री मेश्राम ने सर्वप्रथम शासकीय हाई स्कूल पिंडरई कला का निरीक्षण कर शिक्षकों को प्रत्येक विषय पर गृह कार्य देकर उसे चेक करने के निर्देश दिए।

उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा में आज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन क्लब इकाई की कार्यक्रम समन्वयक डॉ.शिखा शर्मा, प्रभारी अधिष्ठाता डॉ.गौरव महाजन व डॉ.हेमलता अहिरवार के मार्गदर्शन में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने एड्स के इतिहास, लक्षण, संक्रमण के कारण एवं निवारण विषय में अपने विचार व्यक्त किये।साथ ही एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं ने कॉलेज प्रांगण में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम के अंत में छात्राओं द्वारा सभी को सुरक्षित जीवन शैली के लिये शपथ भी दिलाई गई।

पीएमश्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई 200 सीटर बालिका छात्रावास, छिंदवाड़ा में शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिंदवाड़ा द्वारा प्रथम बार सेवा भाव से आयोजित एक प्रेरणादायी कार्यक्रम में आज 80 बालिकाओं को गर्म कपड़े (हुडी) एवं पेन उपहारस्वरूप प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम पूर्णतः सामाजिक सरोकार, सहयोग और संवेदनशीलता की मिसाल रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रावास की प्राचार्य श्रीमती अल्का श्रीवास्तव, अधीक्षिका श्रीमती परवीन मंसूरी एवं सहायक अधीक्षिका श्रीमती आशा माहुले द्वारा सोसायटी के अध्यक्ष श्री सतीश गोडाने सहित सभी सदस्यों के आत्मीय स्वागत से किया गया। छात्राओं ने पौधा भेंट कर तथा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार व लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल के आदेशानुसार एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देश व जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल के मार्गदर्शन में विगत दिवस सभी शैक्षणिक संस्थाओं में संविधान दिवस मनाया गया ।