छिंदवाड़ा के उभरते हुए क्रिकेट सितारे मंगेश यादव को IPL ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) द्वारा चयनित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
चौरई- सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत भाजपा नगर मंडल चौरई द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार का दिन जोश, उत्साह और रोमांच से भरपूर रहा। सुबह से शुरू हुआ मुकाबलों का सिलसिला शाम तक मैदान में दर्शकों की भीड़ और खिलाड़ियों के जज्बे के साथ लगातार गरमाता रहा।
चौरई- सांसद खेल महोत्सव के तहत भाजपा नगर मंडल चौरई द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में सोमवार को बालक एवं बालिका वर्ग के कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की। मैदान पर पूरे दिन जोरदार प्रतिस्पर्धा, उत्साह और खेल भावना का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
विधानसभा क्षेत्र चौरई के ग्राम पांजरा में ग्रामीण मंडल द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी के मुख्य आतिथ्य में हुआ ।मान दुबे जी ने जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, जिलापं सदस्य लखन वर्मा, जनपद अध्यक्ष सरोज राधेश्याम रघुवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी, पूर्व सरपंच बिस्सु पटेल, पूर्व महामंत्री धर्मेंद्र पटेल व मंडल अध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया ।
चौरई में सांसद खेल महोत्सव के तहत आज हुए कबड्डी मुकाबले रोमांच से भरे रहे चंदनवाड़ा, आमाझिरी, मोहगांव और तेंदनी की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की खिलाड़ियों का दमखम और दर्शकों का उत्साह पूरे दिन बना रहा कल बालिकाओं और बालको दोनों वर्गों के मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे महोत्सव और भी रोचक होने वाला है।
बिछुआ में सांसद खेल महोत्सव मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी श्री लखन कुमार वर्मा जी ने टॉस कर खेल की शुरुआत की. प्रतियोगिता में 3 मुकाबले खेले गए, जिसमें उच्चतर माध्यमिक बालक बिछुआ, सतपुड़ा शारदा बिछुआ और सोनी कोचिंग क्लासेस ने अपने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया.
लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग छिंदवाड़ा द्वारा कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में विगत 5 दिनों से संचालित म.प्र. राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन पुरस्कार वितरण के साथ स्थानीय शुक्ला ग्राउंड में किया गया। इस अवसर पर नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा के महापौर श्री विक्रम अहके, श्री धीरज राऊत, श्री कार्तिक वानखेडे, श्री अभिषेक वर्मा, श्री बंटी सक्सेना, फील्ड ऑफिसर श्री कादिर खान, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल, जिला खेल अधिकारी श्री प्रताप इनवाती, विद्या भूमि स्कूल के प्राचार्य सहित स्थानीय संस्थाओं के प्राचार्य, विभिन्न संभागों के जनरल मैनेजर, कोच व खिलाड़ी विशेष रूप से उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन और जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल के मागदर्शन में जिले की संस्थाओं में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल पुरुस्कृत शिक्षक व खेल संयोजक श्री राकेश कुमार मालवीय ने बताया कि चाँद मंडल स्तर के खेलों का संकुल केंद्र चाँद में प्राचार्य श्री महेश कुमार रघुवंशी के नेतृत्व में गत दिवस समापन हुआ। यह खेल प्रतियोगिता 01 दिसंबर से प्रारंभ होकर 04 दिसंबर 2025 को सम्पन्न हुई ।
शालेय शिक्षा विभाग वार्षिक खेल कैलेंडर के अनुसार मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय शालेय 17 वर्ष बालक क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 01 दिसम्बर से 05 दिसम्बर 2025 तक इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान, नगर निगम के सामने, छिन्दवाड़ा में आयोजित किया गया है।
Transcript Unavailable.
