पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, छिंदवाड़ा जिले की ग्रामीण महिलाओं को अभी आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर छिंदवाड़ा जिले के हर्रई विकासखंड के ग्राम परणभटा की गुलाबवती धुर्वे, आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की एक सशक्त पहचान बन चुकी हैं। कभी मजदूरी और सीमित संसाधनों में जीवन यापन करने वाली गुलाबवती दीदी आज सफल कृषक उद्यमी बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गाँव की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।

केंद्र शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को नए आयाम दिए हैं। शासन की दूरदर्शी नीतियों, पारदर्शिता व सतत प्रोत्साहन के कारण छोटे उद्योगों में आत्मनिर्भरता की लहर तेज़ी से आगे बढ़ रही है। ग्रामीण उद्यमियों के लिए यह योजना न केवल तकनीकी और वित्तीय सहयोग लेकर आई है, बल्कि स्थायी आजीविका के अवसर भी सृजित कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज मंगलवार को राजनगर जिला छतरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त माह दिसंबर 2025 की सामान्य मासिक आर्थिक सहायता राशि 1500 रूपये का लाड़ली बहना हितग्राहियों के खातों में अंतरित की। इस अवसर पर उन्होंने सभी बहनों को बधाई और शुभकामनाएँ भी दीं।

राष्ट्रीय वयोवृद्ध योजना के अंतर्गत राजमहल हर्रई प्रांगण में 60 वर्ष से अधिक उम्र के 280 वृद्धजनों को कृत्रिम सहायक उपकरण वितरित किए गए । स्वीकृत सभी उपकरण केवल उन लाभार्थियों को वितरित किए गए जिनका सफलतापूर्वक दो चरण में रजिस्ट्रेशन एवं परीक्षण किया गया है।आसरा केंद्र छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री मुकेश कुमार मालवीय ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक श्री कमलेश प्रताप शाह के निर्देशानुसार विगत जुलाई एवं अगस्त माह में हर्रई जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली प्रत्येक 67 ग्राम पंचायत में जाकर आसरा केंद्र छिंदवाड़ा द्वारा बरसात के कठिन संघर्ष के बाद हर्रई जनपद पंचायत की 39 ग्राम पंचायत के ग्रामीण वृद्धजन लाभार्थियों का सफलतापूर्वक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर 60 वर्ष से अधिक वृद्धजनों का परीक्षण संपन्न कराया गया था । जिसमें लगभग 280 लाभार्थियों को लगभग 1100 कृत्रिम सहायक उपकरण भारत सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए, जिसमें वृद्धजनों के लिए कमर बेल्ट, घुटनों के बेल्ट, कान की मशीन, व्हीलचेयर, छड़ी, बैसाखी, कमोड कुर्सी, कमोड व्हीलचेयर आदि विभिन्न उपकरण आज राजमहल प्रांगण से 280 वृद्धजनों को वितरित किए गए।

उप संचालक उद्यान श्री एम. एल. ऊईके ने बताया कि उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग में आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना के अंतर्गत प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने वाले किसान अथवा उद्यमी आवेदन कर सकते हैं। एफ.पी.ओ., एस.एच.जी. एवं सहकारी समिति भी (पीएमएफएमई) योजना का लाभ ले सकते हैं। जिसमें आलू चिप्स, टमाटर केचप, अदरक का सोंठ, लहसुन पावडर, अचार - पापड़, बड़ी, मिठाई, नमकीन, डेयरी प्रोडक्ट, पशु आहार, आटा चक्की, मसाला चक्की, गुड घाना, जूस फैक्ट्री इस तरह की प्रसंस्कृत की जाने वाली यूनिट स्थापित करने पर लागत का 35 प्रतिशत अनुदान दिये जाने का प्रावधान है।]उन्होंने बताया कि इच्छुक उद्यमी/किसान, जिला उद्यानिकी विभाग के अमले से अथवा जिला रिसोर्स पर्सन (डीआरपी) श्री विवेक पाल के मोबाईल नंबर- 7869163254 एवं श्री शिशिर विश्वकर्मा के मोबाईल नंबर- 9685020404 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर करते हैं और अधिक से अधिक आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग परासिया के कार्यपालन यंत्री द्वारा विकासखण्ड तामिया में संचालित नल-जल योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें ग्रामीणों से संवाद कर जल उपलब्धता एवं नल कनेक्शन की स्थिति जाँची गई। ग्राम तेंदनी ढाना में पाइपलाइन बिछाने के कार्य की गुणवत्ता व सामग्री का परीक्षण किया गया। पाइपलाइन ट्रेंच, जॉइंटिंग तथा एचडीपीई पाइप सामग्री का भी भौतिक सत्यापन किया गया। ग्राम जोगीमुआर में निर्माणाधीन उच्च स्तरीय टंकी का निरीक्षण कर शेष कार्य 15 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। चिमटीपुर में योजना पर ग्रामीणों से फीडबैक प्राप्त हुआ, जिसमें घर-घर जल उपलब्धता को लेकर संतोष व्यक्त किया गया।

ग्रामीण अंचलों में कोई भी व्यक्ति शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से वंचित न रह जाए इसी लिए कलेक्टर महोदय के निर्देशन में अधिकारियों द्वारा हर रोज अलग अलग ग्रामों में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शनिवार की रात भी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रभात मिश्रा के अध्यक्षता में ग्राम झिलमिली पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया एवं उपस्थित ग्राम वासियों को विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर, राजस्व विभाग के अंतर्गत नामांतरण, बटवारा ,सीमांकन ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा पंचायत से जुड़ी विभिन्न योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया इस दौरान प्रभारी तहसीलदार पुष्पेन्द्र पांडे ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी तरुण राहंगडाले,राजस्व निरीक्षक, पटवारी, ग्राम सचिव एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

शासकीय पी.एम. श्री कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय चाँद में मंगलवार को टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चाँद द्वारा छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी. एस. बघेल रहे, जबकि अध्यक्षता नगर परिषद चाँद के अध्यक्ष ठाकुर दानसिंह पटेल ने की। इस अवसर पर सोसायटी द्वारा शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए मुख्य अतिथि डीईओ श्री बघेल को "गुरु वशिष्ठ सम्मान 2025" से सम्मानित किया गया।डीईओ श्री बघेल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि “शिक्षा में क्रमित और सतत मेहनत ही आपके सपनों को पंख लगाकर आपको मंज़िल प्रदान करती है।” उन्होंने जिले में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों का उल्लेख करते हुए टीचर्स वेलफेयर सोसायटी के सामाजिक कार्यों की सराहना की।

भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की 'गोल्डन ऑवर' के भीतर सहायता करने वाले सज्जन नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए "राहवीर योजना" प्रारंभ की गई है। यह योजना 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी।

Transcript Unavailable.