मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड चौरई जिला छिंदवाड़ा में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन जी के नेतृत्व में विकासखंड समन्वयक अफ़्शा खान की उपस्थिति में मरकाहांडी में छात्र छात्राओं के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नदी की साफ सफाई की गई जिसमें विकासखंड समन्वय द्वारा बताया गया कि यदि हम पानी का संरक्षण नहीं करेंगे

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड चौरई जिला छिंदवाड़ा में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन जी के नेतृत्व में विकासखंड समन्वयक की उपस्थिति में समिति के सदस्य और स्थानीय छात्रों के माध्यम से जल स्त्रोत की साफ सफाई कर विकासखंड समन्वयक ने जल संवर्धन अभियान के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि ये अभियान 19 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक निरंतर 3 चरणों में चलाया जाएगा

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा आज छिंदवाड़ा विकासखंड के ग्राम भुतेरा का औचक निरीक्षण किया गया एवं ग्रामवासियों की समस्या सुनी गईं। जिसमें ग्रामवासियों ने बताया कि सड़क के किनारे लगी स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही है, जिसके सुधार के लिए ग्राम सचिव को आदेशित किया गया।कुछ ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या के संबंध कलेक्टर को अवगत कराया, जिसके लिए मौके पर मौजूद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल्दी से जल्दी पेयजल की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए ।

दिनांक 05/01/2026 को जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन जी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बिंझवाड़ा मे सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखंड समन्वयक अफ़्शा खान के द्वारा संपूर्ण जानकारी दी गई। बैठक में 05 समितियों के सदस्य उपस्थित रहे जिसमें उन्हें समिती के कार्यों की माहवार जानकारी एवं बोर्ड बैनर अन्य आवश्यक सामग्री के विषय में बताया गया। साथ जल संचय अभियान अंतर्गत व्यर्थ बहने वाले पानी को बचाने , जल का संचय करने एवं बोरी बंधन कर पानी को रोक कर आगामी समय के लिए पानी संग्रह किया जा सके जो खेतो और जीव जंतुओ के काम आ सके इस पर जानकारी दी गई।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं तामिया विकासखंड के विकासखंड समन्वयक श्रीमती ललिता कुशरे के कुशल मार्गदर्शन में परामर्शदाता श्री महेंद्र यादव के नेतृत्व में विकासखंड तामिया की ग्राम पंचायत चाखला में सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं के साथ जल संचयन अभियान के अंतर्गत सामूहिक श्रमदान बोरी बंधान किया गया।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं चौरई विकासखंड के विकासखंड समन्वयक अफ़्शा खान के कुशल मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में परामर्शदाता श्री परामर्शदाता श्री संदीप शर्मा, श्री मनीष तिवारी, के नेतृत्व में विकासखंड चौरई के सेक्टर क्रमांक-02 समसबड़ा की ग्राम पंचायत माछी वाड़ा मे प्राथमिक शाला के शिक्षक श्री अवधेश कुमार जी, श्रीमती अनीता , प्रस्फुटन के साथ जल संचयन अभियान के अंतर्गत सामूहिक श्रमदान बोरी बंधान किया गया।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं चौरई विकासखंड के विकासखंड समन्वयक अफ़्शा खान के कुशल मार्गदर्शन में परामर्शदाता श्री अकील जी के नेतृत्व में विकासखंड चौरई के सेक्टर क्रमांक-04 की ग्राम पंचायत पिपरिया ख्याती मे नवांकुर संस्था आदर्श जिज्ञासा समिति तीतरेई के अध्यक्ष श्री रामदयाल यादव msw छात्रा सीमा रघुवंशी, प्रस्फुटन केसदस्य श्री रंजीत सिंह रघुवंशी श्री मेघ सिंह रघुवंशी व जितेंद्र सिंह रघुवंशी के साथ जल संचयन अभियान के अंतर्गत सामूहिक श्रमदान बोरी बंधान किया गया।

जन अभियान परिषद भोपाल के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण के मार्गदर्शन में जिला समन्वयक श्री अखिलेश कुमार जैन तथा तामिया विकासखंड समन्वयक श्रीमती लालिता कुशरे के नेतृत्व एवं परामर्शदाता श्री संदीप सर ओर सुभाष सर की उपस्थिति में आज दिनांक 18/12/2025दिन गुरुवार जल संचय अभियान अंतर्गत विकास खण्ड तामिया की ग्राम पंचायत सिंगोड़ी में किरकिरा नाला मे , बी एस डब्लू के छात्र-छात्रा - वंदना कवरेती अनिल कवरेती ,रश्मि इनवाती एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे .

मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड चौरई अंतर्गत नवांकुर संस्था केशवानंद लोक कल्याण समिति, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं समाजकार्य के छात्र छात्राओं द्वारा जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन जी के निर्देशानुसार एवं जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन जी ब्लॉक समन्वयक अफ़्शा खान की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में स्थानीय नदी पर बोरी बंधान कार्य किया।इस बोरी बंधान कार्य से मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी और ग्राम के नागरिकों को दैनिक उपयोग के लिए भी पानी उपलब्धता बनेगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के "जल संचय अभियान" अंतर्गत आव्हान पर जिला कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन और विकासखण्ड समन्वयक सुश्री वन्दना राकेसिया एवं परामर्शदाता मेंटर्स के नेतृत्व में आज सीएमसीएलडीपी के एमएसडब्ल्यू और बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों द्वारा विकासखण्ड अमरवाड़ा के मोहलीभारत और करबडोल ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाली ठेल नदी पर लगभग 80 बोरियों का बोरी बन्धान 3 घण्टे के श्रमदान से पूर्ण किया गया।